बिलासपुर ।female railway officer: बिलासपुर रेलवे जोन की एक महिला रेल अफसर की उनके घर पर फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली है। महिला रेलवे के कमर्शियल विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ थी। फिरहाल मामले की सूचना मिलते ही पुलिस  मामले की जांच कर रही है।

female railway officer:  जानकारी के मुताबिक घटना बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र के रेलवे कालोनी की बताई जा रही है,जहां महिला रेल अफसर विनीता साहनी की लाश उनके घर में फंदे पर लटकती हुई मिली। इस घटना से सनसनी फ़ैल गई। आसपास के लोगों ने महिला अफसर को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।

female railway officer: जानकारी के मुताबिक इस पूरे मामले में रेलवे के सीनियर अफसर पर प्रताड़ना के आरोप लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला अफसर को रेलवे कर्मचारी यूनियन में पद मिलने के बाद सीनियर अफसर द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया में इस प्रताड़ना पर सवाल उठ रहे है। इधर मामले में पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Previous articleMeteorology: अब छत्तीसगढ़ के मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी, डाप्लर रडार बताएगा 250 किमी तक का हाल
Next articleLoksabha elections: बस्तर में पीएम मोदी की चुनावी सभा कल, डिप्टी सीएम साव बोले- क्षेत्र के  लोगों में उत्साह 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here