Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/मौसम/Meteorology: अब छत्तीसगढ़ के मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी, डाप्लर रडार बताएगा 250 किमी तक का हाल
मौसम

Meteorology: अब छत्तीसगढ़ के मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी, डाप्लर रडार बताएगा 250 किमी तक का हाल

Avatar photo
By fourthline.in
April 6, 2024 2 Min Read
0

रायपुर। Meteorology: छत्‍तीसगढ़ में किस क्षेत्र में कितनी बारिश होगी, कहां जबरदस्त गर्मी पड़ने वाली है, कोई तूफान तो नहीं आने वाला है, इन सबकी सटीक जानकारी अगले महीने से रायपुर के साथ प्रदेशवासियों को मिलेगी। यह सब संभव होगा वेदर डाप्लर रडार से। करीब 80 करोड़ रुपये का यह सिस्टम इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में लगाया जा रहा है। अप्रैल आखिर तक काम पूरी होने की उम्मीद है तथा मई से टेस्टिंग शुरू हो सकती है। इससे पहले देश के चुनिंदा महानगरों में यह सिस्टम लगा है।

Meteorology:  मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि इस डाप्लर रडार के लगने के बाद बारिश, गर्मी सहित मौसम में अन्य बदलाव की पुख्ता जानकारी मिलेगी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार करीब 32 मीटर ऊंचाई पर लगने वाले इस रडार से 250 किमी परिधि (रेडियस) में मौसम में कोई भी हलचल की सटीक जानकारी रहेगी। इसके बाद 400 किमी तक की परिधि में होने वाले बदलाव की अनुमानित जानकारी मिलेगी।

कितना उपयोगी है यह रडार

Meteorology: डाप्लर रडार यह बताएगा कि 250 किमी के दायरे में किस क्षेत्र में किस घंटे में कितनी बारिश होगी। इस दायरे में जो बादल सक्रिय हैं, वह कितना पानी कहां बरसाएंगे। प्रदेश में किसानी के साथ ही कारोबार के लिए भी यह उपयोगी है।रायपुर सहित प्रदेश भर में मार्च से लेकर मई तक पारा 45 डिग्री के पार चला जाता है। लोगों में उत्सुकता रहती है कि गर्मी और कितनी बढ़ने वाली है। रडार लगने के बाद इनपुट मिलेगा कि दिन के कौन से घंटे में कितना तापमान रहेगा।प्रदेश में उत्तरी हवाओं के असर से ठंड पड़ती है। बीच-बीच में दूसरे सिस्टम से हवा की दिशा बदलती है। रडार सिस्टम के बाद वाले बदलाव की सटीक जानकारी मिलेगी।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

transformer warehouse fire: ट्रांसफार्मर गोदाम अग्निकांड की जांच के लिए सरकार ने बनाई कमेटी, रिपोर्ट हफ्तेभर में

Next

female railway officer: घर में फंदे पर लटकी मिली महिला रेल अफसर की लाश, रेलवे जोन में फैली सनसनी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme