Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/स्वास्थ्य/Health services: जिला अस्पताल में लोगों को मिल रहीं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, विश्वास बढ़ा
स्वास्थ्य

Health services: जिला अस्पताल में लोगों को मिल रहीं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, विश्वास बढ़ा

Avatar photo
By fourthline.in
January 13, 2025 2 Min Read
0


• समर्पित प्रयासों से स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, मरीजों को राहत
• अजय गुप्ता
सूरजपुर। Health services: जिला चिकित्सालय में आए सकारात्मक बदलावों ने न केवल अस्पताल की सेवाओं को अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाया है, बल्कि मरीजों के लिए एक नई उम्मीद भी जगाई है। सिविल सर्जन डा. अजय मरकाम के कुशल नेतृत्व में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।


Health services: एक समय अस्पताल में साफ-सफाई और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें मिलती थीं। जहां मरीजों को इलाज के दौरान अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, वहीं डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ की लापरवाही के मामले भी सामने आते रहते थे, जिससे सरकारी चिकित्सा सेवाओं के प्रति लोगों का भरोसा कमजोर पड़ रहा था। सिविल सर्जन डा. अजय मरकाम की प्रभावी कार्यशैली और चिकित्सा कर्मियों को बेहतर प्रशिक्षण देने की पहल से कई समस्याओं का समाधान हुआ है।


Health services:  अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था में सुधार से मरीजों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में इलाज की सुविधा मिल रही है। वार्डों, शौचालयों और चिकित्सा उपकरणों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे अस्पताल में  गुणवत्ता स्वास्थ्य  सेवाएं मिल रही हैं। देखा जा रहा है कि पहले की अपेक्षा अब अस्पताल में डॉक्टरों, नर्सों और अन्य चिकित्सा कर्मचारियों में संवेदनशीलताआई है। नर्सों और वार्ड बॉय की संख्या में बढ़ोतरी से मरीजों को बेहतर देखभाल और समय पर सहायता मिल रही है। वहीं, डॉक्टरों की उपलब्धता और इलाज की प्रक्रिया में भी तेजी आई है, जिससे मरीजों को समय पर जरूरी उपचार और दवाइयां मिल रही हैं।


Health services: अस्पताल प्रशासन ने चिकित्सा सेवाओं को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं, जिससे मरीजों को पहले की तुलना में कहीं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। इन बदलावों के चलते अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। पहले जहां सरकारी अस्पतालों की सेवाओं को लेकर लोगों में असंतोष था, वहीं अब उन्हें यहां की  चिकित्सा सेवाओं पर विश्वास का नया वातावरण तैयार हुआ है। मरीजों के अनुभव इससे अस्पताल की प्रतिष्ठा भी बढ़ रही है।


बदल गया जिला अस्पताल


Health services: सिविल सर्जन अजय मरकाम की प्रभावी कार्यशैली, कर्मचारियों के प्रति संवेदनशीलता और कुशल प्रबंधन से अस्पताल की सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। श्री मरकाम के नेतृत्व में अस्पताल की कार्यप्रणाली में आया यह बदलाव दर्शाता है कि यदि सही दिशा में प्रयास किए जाएं, तो किसी भी सरकारी संस्थान को आदर्श स्तर तक पहुंचाया जा सकता है। सूरजपुर जिला चिकित्सालय में आया यह सुधार सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण बन सकता है।

Tags:

#Chhattisgarh #cg news #district hospital Surajpur #health services #cs dr. ajay markam
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Airline passengers upset: एलाइंस एयर ने दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों को 7 घंटे बिठाकर फ्लाइट की रद्द

Next

PM Housing Plus Scheme: अब 15 हजार मासिक वेतन और 5 एकड़ जमीन वालों को भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme