Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/Heavy rain in North CG: उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश , नदी-नाले उफान पर, वृद्ध झींक नदी में बहा
छत्तीसगढ़

Heavy rain in North CG: उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश , नदी-नाले उफान पर, वृद्ध झींक नदी में बहा

Avatar photo
By fourthline.in
July 6, 2025 3 Min Read
0

• विधायक भूलन सिंह मरावी ने किया दौरा, पुल निर्माण बजट में शामिल कराने का भरोसा

सूरजपुर। Heavy rain in North CG: जिले में बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नदियां और नाले उफान पर हैं, जिससे कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। प्रेमनगर, ओड़गी, बिहारपुर, रामानुजनगर और अन्य क्षेत्रों में सड़कें जलमग्न हैं, वहीं कुछ स्थानों पर पुलों के ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे आवागमन बाधित हो गया है।

Heavy rain in North CG: कुदरगढ़ क्षेत्र में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। देवीधाम मंदिर तक जाने वाली सीढ़ियों से लगातार बारिश का पानी बह रहा है, जिससे दर्शनार्थियों की आवाजाही खतरे में पड़ गई है।
इसी बीच रामानुजनगर क्षेत्र के मोहनपुर गांव में एक हृदयविदारक घटना घटी। शुक्रवार दोपहर झींक नदी पार करने के दौरान दो वृद्ध बह गए, जिनमें से एक व्यक्ति ने किसी तरह झाड़ी पकड़कर जान बचा ली, जबकि 60 वर्षीय मोहन सोरी तेज बहाव में लापता हो गए। शनिवार को पुलिस और डीडीआरएफ ने 200 मीटर के दायरे में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

Heavy rain in North CG: घटना की जानकारी मिलते ही प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी रविवार को घटनास्थल पहुंचे। भारी बारिश और नदी के तेज बहाव के कारण वे पीड़ित परिवार से प्रत्यक्ष रूप से नहीं मिल सके, लेकिन उन्होंने मोबाइल के माध्यम से परिजनों से बात की, संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। विधायक ने बताया कि प्रशासन और बचाव दल द्वारा लापता वृद्ध की तलाश लगातार की जा रही है।

Heavy rain in North CG: ग्रामीणों ने बताया कि झींक नदी पर पुल न होने से हर साल बरसात में जान जोखिम में डालनी पड़ती है। इस पर विधायक मरावी ने कहा कि पुल निर्माण को आगामी बजट में शामिल कराने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा कि वे स्वयं विभागीय स्तर पर पहल कर इस कार्य को स्वीकृति दिलाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। इधर प्रशासन ने बारिश की गंभीरता को देखते हुए लोगों से नदी-नालों को पार करने से बचने और सतर्कता बरतने की अपील की है।

पुल पर पानी, थमे वाहनों के पहिए

Heavy rain in North CG: जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भटगांव–खड़गवां मुख्य मार्ग पर बने पुल के ऊपर से तेज बहाव में पानी गुजरने के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। पुल के दोनों ओर कोयला परिवहन करने वाले सैकड़ों ट्रक व अन्य वाहन फंसे हुए हैं।तेज बारिश के कारण सिर्फ यही नहीं, बल्कि जिले के अन्य ग्रामीण इलाकों से भी कई गांवों के मुख्य मार्ग से संपर्क टूटने की खबरें सामने आई हैं। जलमग्न सड़कों और कटे रास्तों की वजह से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Tags:

Chhattisgarh Rain UpdateFlash Flood CGFlood Alert CGHeavy Rain North ChhattisgarhMonsoon Havoc CGNorth CG WeatherOldman Swept AwayRivers in Spate
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Accident on the bridge:  गागर नदी के जर्जर व खतरनाक पुल से नदी में गिरा ट्रक, तीन बचे

Next

Bomb recovered from Pilkha hill : पिलखा पहाड़ पर बम मिले, एक फटा, दो सलामत, इलाके में दहशत

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme