Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/राजनीति/Hemant Soren: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले हेमंत सोरेन का भावुक पोस्ट ‘हमें कोई तोड़ नहीं सकता’
राजनीति

Hemant Soren: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले हेमंत सोरेन का भावुक पोस्ट ‘हमें कोई तोड़ नहीं सकता’

Avatar photo
By fourthline.in
November 28, 2024 2 Min Read
0

रांची। Hemant Soren: विधानसभा चुनावों में इंडिया गठबंधन को मिली भारी जीत के बाद हेमंत सोरेन आज एक बार फिर झारखंड के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। फिलहाल सामने आई जानकारी के मुताबिक हेमंत सोरेन आज अकेले ही शपथ लेने वाले हैं। इसी बीच हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “जोहार साथियों… आज का दिन ऐतिहासिक होगा – एक ऐसा दिन जो हमारे सामूहिक संघर्ष, प्रेम-भाईचारे की भावना और न्याय के प्रति हम झारखंडियों के प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।”

Hemant Soren: उन्होंने आगे लिखा, “झारखंड की महान धरा ने हमेशा से विरोध और संघर्ष को जन्म दिया है और झामुमो – भगवान बिरसा, भगवान सिदो-कान्हू, अमर शहीद तेलंगा खड़िया, फूलो- झानो, पोटो हो, शेख भिखारी समेत अनगिनत वीरों के संघर्षों से भरी उसी विरासत को समेटे हर दिन आगे बढ़ रहा है। आज का यह दिन राजनीतिक जीत के बारे में नहीं है, आज का यह दिन हमारी सामाजिक न्याय के प्रति संघर्ष, सामाजिक एकता को प्रखर करने की हर रोज़ लड़ी जानी वाली लड़ाई को दोहराने का दिन है। आज का यह दिन यह भी बताता है की लोकतंत्र पर बढ़ते दबाव के बीच झारखंड की महान जनता एक साथ खड़ी है. आज हर गांव, हर शहर में एक आवाज़ गूंज रहा है – अधिकार, समानता, एकता मतलब झारखंडियन की आवाज”.


Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने आगे लिखा, “इसमें कोई संदेह न रखें – हमारी एकता ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है। हमें न विभाजित किया जा सकता है, न ही शांत किया जा सकता है. जब जब वे हमें पीछे धकेलते हैं, हम आगे बढ़ते हैं। जब जब वे हमें शांत करना चाहते हैं, हमारी हूल, उलगुलान, क्रांति की आवाज़ और प्रखर होती जाती है क्यूंकि हम झारखंडी हैं और झारखंडी झुकते नहीं हैं। आज जब सामाजिक संरचना में गहरी दरारें पैदा हो रही हैं, तब हमें अपने पूर्वजों की एकता और हर झारखंडी को साथ ले कर चलने के संकल्प को पुनः दोहराना होगा। अपने अबुआ सरकार के लिए हर एक झारखंडी को बधाई.्। हमारी लड़ाई अटल है, अविराम है. संघर्ष जारी है और आख़िरी साँस तक रहेगा।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Constitution Day: संविधान में प्रत्येक नागरिक को गरिमा, स्वतंत्रता और समानता का अधिकार 

Next

Oath of MLA: विस अध्यक्ष डा. रमन सिंह ने सुनील सोनी को दिलाई विधायक पद की शपथ, सीएम साय न दी बधाई

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Jharkhand News: करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, कोयल नदी में डूबे 5 बच्चे, 4 की मौत, एक की तलाश जारी
  • BJP Organisation :  छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ संभू को सहप्रभारी की जिम्मेदारी
  • Seva Sankalp Abhiyan : भाजपा के सेवा संकल्प में दिखी जनभागीदारी, रेणुका नदी के तट पर चला स्वच्छता अभियान, रोपे पौधे
  • CG Weather update : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात से भी रहें सावधान
  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme