Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/धर्म-संस्कृति/Honour for devotion to Ram: रामचरितमानस गान को प्रोत्साहन के लिए विधायक भूलन सिंह मरावी का सम्मान 
धर्म-संस्कृति

Honour for devotion to Ram: रामचरितमानस गान को प्रोत्साहन के लिए विधायक भूलन सिंह मरावी का सम्मान 

Avatar photo
By fourthline.in
October 26, 2024 2 Min Read
0

सूरजपुर। Honour for devotion to Ram: रामचरितमानस गायन वादन को क्षेत्र में लगातार  बढ़ावा देने के प्रयासों  के लिए रामचरितमानस गायन वादन महिला मंडली ने विधायक भूलन सिंह मरावी को सम्मानित किया। 

Honour for devotion to Ram: विधायक श्री मरावी रामचरितमानस गायन वादन से गहरा लगाव रखते हैं और क्षेत्र की मानस मंडलियों को गायन वादन के लिए सदैव प्रोत्साहित करते हैं। उनके इसी प्रोत्साहन से क्षेत्र में रामचरितमानस गायन वादन प्रतियोगिता का बड़ा आयोजन हुआ था। इसके बाद नवरात्र के समय महिला मंडली द्वारा भी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,  जिसमें विधायक ने सभी मानस मंडलियों को पुरस्कृत भी किया था। रामचरितमानस गायन वादन के प्रति उनके इस विशेष लगाव को देखते हुए महिला मंडली द्वारा ग्राम पंचायत पटना के हाई स्कूल ग्राउंड में एक समारोह का आयोजन कर उनका सम्मान किया। इस सम्मान से अभिभूत विधायक श्री मरावी ने कहा कि हमारे क्षेत्र में भगवान श्री राम की आराधना होती रहे और रामचरितमानस की चौपाइयां गांव-गांव में गूंजती रहे इसके लिए मानस मंडली को हर संभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस से अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर गायन वादन किया जाता रहे इससे सुख समृद्धि बनी रहेगी। 

Honour for devotion to Ram: उल्लेखनीय है कि जिले में पहली बार विधायक भूलन सिंह मरावी के नेतृत्व में मानस गान की बड़ी प्रतियोगिता आयोजित हुई थी,  जिसमें 87 मानस मंडलियों ने हिस्सा लिया था और तीन दिनों तक रामायण की चौपाइयां गूंजती रहीं। इसके बाद नवरात्र में  महिला मंडली द्वारा रामचरितमानस गायन वादन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया थाजिसमें क्षेत्र की 20 महिला मंडलियों ने हिस्सा लिया था। पूरा अंचल इन आयोजनों  में लोगों में राम  की भक्ति  में डूबा रहा। इस कार्यक्रम का संचालन शिवशक्ति महिला मंडली द्वारा किया गया। विजेता मंडली को मुख्य अतिथि प्रेमनगर क्षेत्र के विधायक भूलन सिंह मरावी द्वारा पुरस्कृत किया गया।विधायक द्वारा सफल आयोजन पर महिला मंडली को सम्मानित  भी किया गया।

Honour for devotion to Ram: आयोजन के सफल संचालन में विधायक प्रतिनिधि संत कुमार साहू, मदन सारथी, पूर्व सरपंच जगदीश, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्राणपति सिंह, श्रीमती रुकमणी सिंह, श्रीमती संगीता सिंह श्रीमती कामता सिंह, श्रीमती चनमेश्वरी सिंह, श्रीमती हिरामती सिंह, श्रीमती सावित्री जायसवाल तथा गाँव के समस्त महिला कार्यकताओं का विशेष योगदान रहा। सम्मान समारोह कार्यक्रम में निर्णायक गण,गाँव के वरिष्ठ जन ,महिला मंडली सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री भारद्वाज , सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज साहू एबीईओ श्री चक्रधारी, पटना की सरपंच विमला सिंह, श्रीमती रुकमणी सिंह (शिक्षिका) शिव शक्ति महिला मंडली पटना,श्रीमती प्राणपति सिंह पूर्व जनपद अध्यक्ष सहित काफी संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Will work for better law and order: जिले में कानून-व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे- ठाकुर 

Next

Emotional farewell to Collector Rohit Vyas: स्थानांतरण पर कलेक्टर रोहित व्यास को दी गई भावभीनी विदाई

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Jharkhand News: करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, कोयल नदी में डूबे 5 बच्चे, 4 की मौत, एक की तलाश जारी
  • BJP Organisation :  छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ संभू को सहप्रभारी की जिम्मेदारी
  • Seva Sankalp Abhiyan : भाजपा के सेवा संकल्प में दिखी जनभागीदारी, रेणुका नदी के तट पर चला स्वच्छता अभियान, रोपे पौधे
  • CG Weather update : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात से भी रहें सावधान
  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme