Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/मध्य प्रदेश में महिलाओं को हर महीने 1000 रूपए, छात्राओं को स्कूटी और एक लाख युवाओं को नौकरी देगी सरकार
Uncategorized

मध्य प्रदेश में महिलाओं को हर महीने 1000 रूपए, छात्राओं को स्कूटी और एक लाख युवाओं को नौकरी देगी सरकार

Avatar photo
By fourthline.in
March 1, 2023 2 Min Read
0

भोपाल । मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने साल 2023-24 का तीन लाख 14 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया. इस दौरान कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया. विपक्ष आज बढ़ाई गई गैस की कीमतों को लेकर हंगामा कर रहा था. राज्य की 15वीं विधानसभा का अंतिम बजट है. राज्य में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और सरकार ने इस बजट के जरिए सभी वर्गों का दिल जीतने की कोशिश की है. कोई नया कर लागू नहीं किया गया है.

राज्य में शुरू की जा रही लाडली बहन योजना के लिए 60 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया, वहीं एक लाख सरकारी नौकरी देने का भी ऐलान किया गया है.
सीएम राइज स्कूल के लिए 3230 करोड़ रुपये का बजट

सरकार ने बजट में किसी नए टैक्स का प्रस्ताव नहीं किया

सीएम बालिका स्कूटी योजना का ऐलान, प्रथम आने वाली स्कूली छात्रा को स्कूटी मिलेगी

स्कूलों में खाली पदों पर भर्ती का ऐलान

नारी कल्याण के लिए 1 लाख 2,976 करोड़ रुपये आवंटित

सीएम कौशल योजना के लिए 1000 करोड़ रुपये का बजट

खेल विभाग का बजट बढ़ाकर 738 करोड़ रुपये किया गया

प्रदेश में 1 लाख सरकारी नौकरियों का ऐलान

राज्य में महिला स्व सहायता समूह के लिए 600 करोड़ रुपए का प्रावधान

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को 1000 रुपए प्रति महीने दिए जाएंगे.

बजट के दौरान कांग्रेस का हंगामा
बजट के दौरान कांग्रेस विधायक महंगाई के विरोध में सिलेंडर लेकर सदन में जाना चाहते थे लेकिन उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया. इस दौरान काफी हंगामा हुआ और बाद में कांग्रेस विधायकों ने सदन का बहिष्कार कर नारेबाजी भी की।

Tags:

मध्य प्रदेश विधानसभावित्त मंत्री जगदीश देवड़ाशिवराज सिंह
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

वयोवृद्ध भाजपा नेता ने मनीष सिसोदिया का लिया पक्ष, ईमानदार और अच्छा नेता बताते हुए कही ये बड़ी बात

Next

छत्तीसगढ़ के लोक जीवन में परसा रचा – बसा है, इसके संरक्षण के लिए पूरे राज्य में मनाना चाहिए परसा संरक्षण दिवस- डा. पाठक

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Jharkhand News: करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, कोयल नदी में डूबे 5 बच्चे, 4 की मौत, एक की तलाश जारी
  • BJP Organisation :  छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ संभू को सहप्रभारी की जिम्मेदारी
  • Seva Sankalp Abhiyan : भाजपा के सेवा संकल्प में दिखी जनभागीदारी, रेणुका नदी के तट पर चला स्वच्छता अभियान, रोपे पौधे
  • CG Weather update : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात से भी रहें सावधान
  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme