जशपुर। Jashpur Plane Crash : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में प्लेन क्रैश की खबर सरकारी सूत्रों से पुष्टि नहीं हुई है। प्लेन क्रैश होने की खबर को लेकर जशपुर के कलेक्टर ने कहा है कि मीडिया करके हवाले से मिली सूचना के आधार पर की गई छानबीन में इस तरह की घटना के कोई सबूत नहीं मिले हैं।
Jashpur Plane Crash : जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा, “हमें मीडिया के माध्यम से नारायणपुर क्षेत्र में विमान दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसएसपी और वे खुद पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। हालांकि, हमें अभी तक विमान दुर्घटना का कोई सबूत नहीं मिला है। ड्रोन निगरानी भी जारी है।
Jashpur Plane Crash : वन विभाग की टीम पहाड़ और जंगल की छानबीन कर रही है। लेकिन अभी तक न तो किसी मलबे का कोई सबूत मिला है। खबर आई थी कि छत्तीसगढ़ के जशपुर में प्राइवेट विमान के पहाड़ से टकराकर गिर गया और उसमें आग लग गई। पहाड़ी से धुएं का गुबार की तस्वीर भी आई।इस खबर को लेकर अब कलेक्टर ने कहा इस तरह की दुर्घटना के कोई सबूत नहीं मिला है।।










