Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/दिल्ली शराब घोटाला/Kejriwal’s bail granted: केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में मिली जमानत, आप ने कहा -सत्यमेव जयते
दिल्ली शराब घोटाला

Kejriwal’s bail granted: केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में मिली जमानत, आप ने कहा -सत्यमेव जयते

Avatar photo
By fourthline.in
June 20, 2024 1 Min Read
0

नई दिल्ली। Kejriwal’s bail granted: दिल्ली शराब घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 1 लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी।

Kejriwal’s bail granted: इससे पहले 19 जून को अरविंद केजरीवाल की नियमित जमानत याचिका पर कोर्ट ने उनकी मांग खारिज कर दी थी। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सुनवाई के बाद अरविंद केजरीवाल की हिरासत तीन जुलाई तक बढ़ा दी थी। आज गुरुवार 20 जून को कोर्ट ने केजरीवाल को राहत देते हुए 1 लाख के मुचलके पर जमानत दे दी। केजरीवाल शुक्रवार को तिहाड़ जेल से बाहर आ सकते हैं। 

Kejriwal’s bail granted: विशेष न्यायाधीश न्याय बिंदु ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का आग्रह भी खारिज कर दिया जिसमें अरविंद केजरीवाल के जमानत आदेश पर 48 घंटे के लिए रोक लगाने का अनुरोध किया गया था। न्यायाधीश ने नियमित जमानत के लिए केजरीवाल द्वारा दायर किये गये आवेदन पर अभियोजन एवं बचाव पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह आदेश दिया। 

सत्यमेव जयते -आप

Kejriwal’s bail granted: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद X पर ट्वीट किया और लिखा कि सत्यमेव जयते। माना जा रहा है कि जल्द ही केजरीवाल जेल से बाहर आ सकते हैं। 

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Child labour in liquor factory: शराब की फैक्ट्री में 59 बच्चे मिले काम करते, सरकार ने डिस्टिलरी को किया सील, बच्चों के गल गए थे हाथ

Next

Surajpur district’s logo launched: सांसद चिंतामणि महाराज ने जिले का प्रतीक चिन्ह किया लॉन्च , अधिकारियों से कहा – जनकल्याण को दें प्राथमिकता 

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme