Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/लोकसभा चुनाव/Loksabha elections: कांग्रेस में टिकट के दावेदारों में खींचतान, छत्तीसगढ़ की 4 सीटें अटकीं, बस्तर से लखमा इसलिए…
लोकसभा चुनाव

Loksabha elections: कांग्रेस में टिकट के दावेदारों में खींचतान, छत्तीसगढ़ की 4 सीटें अटकीं, बस्तर से लखमा इसलिए…

Avatar photo
By fourthline.in
March 24, 2024 2 Min Read
0

नई दिल्ली। Loksabha elections: कुछ दिनों पहले तक छत्तीसगढ़ की लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस को उम्मीदवार नहीं मिल रहे थे और अब खबर है कि  राज्य की बची हुई चार सीटों के लिए दावेदारों में भारी खींचतान मची हुई है। इसी खींचतान के कारण बस्तर लोकसभा सीट के लिए भी उम्मीदवार का फैसला अटका हुआ था , जहां 20 मार्च से नामांकन भी शुरू हो हो चुका था। 

Loksabha elections:  पार्टी ने कल देर रात बस्तर सीट से खुले ख्यालों वाले अपने नेता, विधायक एवं पूर्व मंत्री कवासी को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया। कांग्रेस ने देर रात पार्टी प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ से सिर्फ बस्तर लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया है। अभी भी राज्य की चार सीटों के लिए पार्टी को अपने प्रत्याशियों की घोषणा करना बाकी है। बताया जा रहा है कि इन सीटों पर दावेदारों में भारी खींचतान मची हुई है और लोग दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। 

Loksabha elections:  बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने अपने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का टिकट काटकर कवासी लखमा को उतार दिया है। लखमा खुद तो एक दावेदार थे ही साथ ही अपने बेटे हरीश लखमा को भी दावेदार के रूप में पेश किया था। ऐसा माना जा रहा था कि पार्टी अपने प्रदेश अध्यक्ष को ही दोबारा यहां से उतार सकती है , लेकिन उनका टिकट काटकर लखमा को दे दिया गया। लखमा के पीछे जाने का पार्टी का निर्णय इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि कोंटा से वह 30 वर्षों से विधायक हैं।पार्टी को लगा है कि लखमा बस्तर सीट जिता सकते हैं। अभी भी छत्तीसगढ़ की चार सीटों बिलासपुर, सरगुजा , रायगढ़ और कांकेर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार की घोषणा बाकी है।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Defence minister Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा पर तैनात जवानों संग मनाई होली, खूब उड़ा गुलाल

Next

Sandalwood smuggler veerappan: कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन की बेटी लड़ेगी लोकसभा चुनाव, भाजपा छोड़कर क्षेत्रीय पार्टी में हुई शामिल

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme