• कलेक्टर-एसपी सहित जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह, छह टीमों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा
Matka breaking competition : सूरजपुर। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर शहर के अग्रसेन चौक में जिला स्तरीय मटका फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति एवं सहयोगी संस्था मां कुदरगढ़ी सेवा परिवार के संयुक्त तत्वावधान में हुए आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कलेक्टर रैना जमील, एसपी योगेश पटेल सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर प्रतियोगिता का उत्साह बढ़ाया।
Matka breaking competition : वरिष्ठ पुजारी बबलू महाराज के मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर तिलक-चंदन, पुष्पमाला एवं दीप प्रज्ज्वलित कर आरती की गई। कलेक्टर ने श्रीकृष्ण की आरती उतारी। इसके बाद कलेक्टर, एसपी सहित सभी अतिथियों ने नन्हे राधा-कृष्ण के साथ सद्भावना मटकी फोड़कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबूलाल अग्रवाल, निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष एवं चेयरमैन इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में रोमा श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। अति विशिष्ट अतिथियों में डिप्टी कलेक्टर रमेश मौर, विमला मौर, नगर पालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े, जनपद उपाध्यक्ष मनमत बछाड़, पूर्व नपा अध्यक्ष थलेश्वर साहू, प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवेश गोयल, वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र जैन, पूर्व नपा उपाध्यक्ष एवं निवर्तमान शहर भाजपा अध्यक्ष अजय अग्रवाल (अज्जू), जिला खनिज अधिकारी भूषण पटेल, शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
छह टीमों ने लिया हिस्सा
एसीसीएल विश्रामपुर की फायर विकेट से हुई जलवर्षा के बीच बजरंग दल महंगावा, बजरंग दल खालपारा, कुंजनगर-विश्रामपुर, बजरंग दल सूरजपुर, देवीपुर सूरजपुर और भट्ठापारा सूरजपुर की छह टीमों ने मटका फोड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। भजन कलाकारों एवं म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुतियों के बीच युवाओं ने भी उत्साह के साथ भाग लिया।

1 मिनट 11 सेकंड में फोड़ी मटकी
बजरंग दल महंगावा ने पहले प्रयास में ही 1 मिनट 11 सेकंड में मटका फोड़कर प्रथम स्थान हासिल किया और 11 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। बजरंग दल खालपारा ने 1 मिनट 51 सेकंड में मटका फोड़कर द्वितीय स्थान के साथ 5100 रुपये, जबकि कुंजनगर-विश्रामपुर की टीम ने 2 मिनट में हांडी फोड़कर तृतीय स्थान व 3100 रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया।
राधा-कृष्ण बने बच्चे रहे आकर्षण
.
कार्यक्रम में राधा-कृष्ण, कन्हैया, मक्खन चोर एवं ग्वाल-बाल की वेशभूषा में पहुंचे बच्चों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कलेक्टर रैना जमील ने बच्चों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उन्हें चॉकलेट वितरित की। काव्यांश अग्रवाल को कान्हा तथा आराध्या मिश्रा एवं अनुष्का मिश्रा को राधा रानी की वेशभूषा के लिए पुरस्कृत किया गया।
मंच संचालन मुख्य आयोजक संस्कार अग्रवाल एवं नितेश गुप्ता ने किया। आयोजन को सफल बनाने में पार्षद अजय सिंह, शिवशंकर साहू (पौधा), रामजी साहू, कौशलेंद्र यादव, रंजन सोनी, राहुल कसेरा, अनुज साहू, अक्षत अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, यश अग्रवाल, शैलेंद्र विश्वास, वासु आयंगार सहित युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका रही।सहयोगी संस्था मां कुदरगढ़ी सेवा परिवार के पवन अग्रवाल (पिंकू), विकास अग्रवाल (चिंटू), पंकज चौबे, नवीन अग्रवाल, सौरभ जिंदिया, सुमित मित्तल, अंकुर अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, नलिन जिंदल, गौरीश जिंदल, मनोज गुप्ता, अजय कसेरा एवं विजय कसेरा सहित सदस्यों ने आयोजन में सहयोग किया। समिति ने प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका, खनिज विभाग एवं अन्य सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।









