Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/बिलासपुर/Medical officer hanged himself: मेडिकल ऑफिसर ने लगाई फांसी : मायके में फंदे पर लटकती मिली लाश
बिलासपुर

Medical officer hanged himself: मेडिकल ऑफिसर ने लगाई फांसी : मायके में फंदे पर लटकती मिली लाश

Avatar photo
By fourthline.in
March 11, 2024 3 Min Read
0

बिलासपुर। Medical officer suicide: जिला अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत डॉ. पूजा चौरसिया ने फांसी लगा ली। वह सरकंडा के अशोक नगर में अपने पति डॉक्टर अनिकेत के साथ रहती थीं। रविवार की शाम वह बापजी कॉलोनी स्थित अपने मायके चली गईं।  सोमवार की सुबह उनकी लाश फंदे पर लटकती मिली। 

मूलत: कोरबा जिले के कटघोरा की रहने वाली डॉ. पूजा चौरसिया, जिला अस्पताल, बिलासपुर में मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत थीं। साल 2018 में उनकी दोस्ती जिला अस्पताल में ही पदस्थ डॉक्टर अनिकेत कौशिक (35) से हुई। दोनों ने साल 2019 में प्रेम  विवाह कर लिया। बाद में परिवारवालों की सहमति से उनकी हिंदू रीति रिवाज से शादी भी हुई। शादी के बाद से दोनों पति-पत्नी अशोक नगर में रहते थे।  उनकी फिलहाल कोई संतान नही थी। अनिकेत के पिता डॉ. अशोक कौशिक भी जिला अस्पताल में ही पदस्थ हैं।

Medical officer hanged himself: पुलिस को  अपने बयान में डॉ. अनिकेत ने बताया कि रविवार की शाम वह ड्यूटी पर चला गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी पूजा मायके जाने के लिए निकल गई। वह रात में घर नहीं लौटी तब सुबह अनिकेत अपने दोस्त डॉ. सूरज पांडेय के साथ बापजी कॉलोनी गया, जहां उसके कमरे का दरवाजा बंद मिला। उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा, तब पूजा फंदे पर लटक रही थी। उन्होंने पूजा को फंदे से नीचे उतारा और महादेव अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत बताया।

अमेरिका में हैं परिजन

Medical officer hanged himself: पिछले तीन–चार दिनों से पूजा तिफरा स्थित मायके के मकान में आकर रह रही थी। उनकी मां व भाई अमेरिका में थे। पूजा अकेले घर में रह रही थी। मौके से फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी मिली है कि बीते दिनों अमेरिका में डॉ. पूजा चौरसिया के पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद पूजा डिप्रेशन में चली गई थी। डिप्रेशन के चलते ही आत्मघाती कदम उठाने की बात कही जा रही है। पूजा की मां भी स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ हैं। उनका भाई अमेरिका में रहता है। पुलिस ने मायके वालों को इस घटना की जानकारी दे दी है। उनके आने के बाद शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम किया जाएगा। पूजा के परिजन मंगलवार को आएंगे।

सुसाइड पर सवाल

Medical officer hanged himself: पूजा के सुसाइड के बाद कई ऐसे सवाल हैं, जिसको लेकर संदेह की सुई घूम रही है। पूजा का शव कमरे में फंदे पर लटक रहा था तो पति व दोस्त ने पुलिस को जानकारी दिए बिना दरवाजा क्यों तोड़ दिया। रात से वह निकली थी तो जाहिर है कि रात में ही आत्महत्या कर ली होगी। इसके बावजूद पुलिस को बताए बिना पति व दोस्त ने शव को फंदे से उतारकर निजी अस्पताल में क्यों पहुंचाया।

पूजा ने आत्महत्या क्यों की, ऐसी क्या परिस्थितियां बनीं, जिसके लिए उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा। पूजा के कमरे की पुलिस ने अभी तलाशी नहीं ली है। लेकिन, इससे पहले ही पति व दोस्त वहां पहुंच गए थे। इस आत्महत्या को लेकर कई सवाल हैं, जिनका जवाब पुलिस तलाश रही है। पुलिस का कहना है कि मायकेवालों के आने व उनसे पूछताछ के बाद आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Bilaspur crime: दोस्त से मिलकर लौट रही युवती से गैंगरेप, शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की दी धमकी

Next

State level Mahapanchayat: सरपंचों के पास गांवों के विकास की चाबी, इस भरोसे को मजबूत बनाएं : पाटिल

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme