Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/चौराहे पर पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर से बदसलूकी, शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
Uncategorized

चौराहे पर पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर से बदसलूकी, शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Avatar photo
By fourthline.in
March 23, 2023 1 Min Read
0

रायपुर। पूर्व गृहमंत्री और भाजपा विधायक ननकीराम कंवर से शंकर नगर चौराहे पर कुछ युवकों ने बदसलूकी की। इसकी शिकायत उन्होंने सिविल लाइन पुलिस थाने में की है। श्री कंवर न कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

भाजपा विधायक और वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकी राम कंवर के विधान सभा से लौटते वक्त शंकर नगर चौराहे के ठीक पहले रेड सिग्नल होने के चलते उनकी गाड़ी रुकी हुई थी। इस बीच बाजू में खड़ी एक कार में सवार युवाओं ने गाड़ी को सटाकर खड़ा करने का आरोप लगाकर बहस शुरू कर दी। बाद में जब युवाओं ने गाड़ी पर विधायक का नेम बोर्ड देखा तो वे और भी बदतमीजी करने लगे। इनमें से एक युवक तो मारपीट पर उतारू हो गया।

इस घटना के बाद विधायक ननकी राम कंवर ने वाहन क्रमांक CG 04 NV 2156 में सवार युवकों के खिलाफ शिकायत की। पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने कहा, प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। बीच सड़क में विधायक से बदसलूकी की गई। उन्होंने सुना था कि यहां अपराधियों के हौसले बुलंद है, आज हमने देख भी लिया, पुलिसिंग का कोई भय नहीं है।

Tags:

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहूछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री भूपेश बघेलरायपुर पुलिस
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

समाजसेविका डॉ. सरिता भारद्वाज कलेक्टर से मिलीं, गांवों की समस्याओं पर की चर्चा

Next

पालीघाट सेल्फी पॉइंट में मिले दो लाशों का मामला सुलझा, ट्रेलर लुटेरों ने की ड्राइवरों की हत्या

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Jharkhand News: करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, कोयल नदी में डूबे 5 बच्चे, 4 की मौत, एक की तलाश जारी
  • BJP Organisation :  छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ संभू को सहप्रभारी की जिम्मेदारी
  • Seva Sankalp Abhiyan : भाजपा के सेवा संकल्प में दिखी जनभागीदारी, रेणुका नदी के तट पर चला स्वच्छता अभियान, रोपे पौधे
  • CG Weather update : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात से भी रहें सावधान
  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme