Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/4 दिनों से लापता युवती की कार में मिली लाश, आरोपी गिरफतार
Uncategorized

4 दिनों से लापता युवती की कार में मिली लाश, आरोपी गिरफतार

Avatar photo
By fourthline.in
November 19, 2022 2 Min Read
0

बिलासपुर । जिले के कोतवाली थाने क्षेत्र मे दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जिसमे एक युवती की दयालबंद मे हत्या कर उसे कस्तूरबा नगर के एक घर मे लाश को कार मे छुपा दिया, लाश मिलने की खबर लगते हि क्षेत्र मे हड़कंप मचा गया। लाश मिलने की खबर मिलते हि मौके पर बड़ी संख्या मे लोगों की भिड़ पहुँच गई है। वही पुलिस विभाग के आला अधिकारी क्राइम सिन मे पहुँच जाँच मे जुट गए है।भिलाई की रहने वाली युवती जो बिलासपुर में रहकर प्रतियोगिता परीक्षाओ की पढ़ाई कर रही थी, पिछले 4 दिनों से लापता थी, जिसकी लाश आज संदिग्ध परिस्थितियों में एक सेंट्रो हुंडई कार में मिली है। मामले में सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुँच जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम प्रियंका सिंह बताया जा रहा है, जो भिलाई निवासी है, वह पिछले 4 दिनों से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज थी, वही आज थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कस्तूरबा नगर इलाके में उसकी लाश कार से पुलिस ने बरामद की है।


मिली जानकारी के अनुसार शेयर मार्केट के पैसे के लेनदेन को लेकर युवक ने अपनी महिला मित्र का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और फिर लाश को गाड़ी में छुपा कर घर में रख दिया, मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.. पूरा मामला बिलासपुर का है जहां आशीष साहू दयालबंद में मेडिकल की दुकान का संचालन करता है, वही भिलाई की प्रियंका सिंह से उसकी मुलाकात मेडिकल में आने-जाने के दौरान हुई पर, जहाँ दोनों मिलकर शेयर मार्केट में पैसे लगाने लगे कुछ समय बाद जब उन्हें नुकसान हुआ तो दोनों के बीच खटपट शुरू हो थी, इस दौरान प्रियंका सिंह आशीष साहू पर पैसे के लिए दबाव बना रही थी,जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और फिर युवक ने गाड़ी में दयालबंद के पास उसकी गला दबाकर हत्या कर दी,और युवती की लाश को गाड़ी में भरकर अपने कस्तूरबा नगर स्थित घर पर रख दिया मामले की भनक जैसे ही पुलिस को लगी तो शाम तक पुलिस युवक को हिरासत में लेकर उसके घर तक पहुंच गई और लड़की की लाश को बरामद कर लिया है वहीं आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags:

बिलासपुर पुलिस
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

जिला सहकारी बैंक में सहकारी सप्ताह मनाया गया

Next

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का काम ऐसा भी, ठेकेदार का दावा काम पूरा, भुगतान भी पर अधिकारी कह रहे काम पूरा नहीं हुआ

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Jharkhand News: करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, कोयल नदी में डूबे 5 बच्चे, 4 की मौत, एक की तलाश जारी
  • BJP Organisation :  छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ संभू को सहप्रभारी की जिम्मेदारी
  • Seva Sankalp Abhiyan : भाजपा के सेवा संकल्प में दिखी जनभागीदारी, रेणुका नदी के तट पर चला स्वच्छता अभियान, रोपे पौधे
  • CG Weather update : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात से भी रहें सावधान
  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme