Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/MLA Renuka’s letter to Health Minister: 100 बिस्तरीय अस्पताल में सिर्फ 35 स्टाफ, विधायक रेणुका ने  लिखा स्वास्थ्य मंत्री को पत्र
छत्तीसगढ़

MLA Renuka’s letter to Health Minister: 100 बिस्तरीय अस्पताल में सिर्फ 35 स्टाफ, विधायक रेणुका ने  लिखा स्वास्थ्य मंत्री को पत्र

Avatar photo
By fourthline.in
June 11, 2024 2 Min Read
0

मनेन्द्रगढ़। MLA Renuka’s letter to Health Minister: पूर्व केंद्रीय मंत्री व भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल को पत्र लिखकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जनकपुर में 100 बिस्तरीय अस्पताल अनुसार पद बढ़ाने की मांग की है। 

MLA Renuka’s letter to Health Minister: विधायक रेणुका सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल को लिखे पत्र में कहा है कि भरतपुर विकासखंड अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जनकपुर में 100 बिस्तरीय अस्पताल है किन्तु सुविधाओं के आभाव में इलाज के लिए यहां के लोगों को 130 किमी का सफर तय कर जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ या कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के अलावा पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश जाना पड़ रहा है। उक्त स्वास्थ्य केन्द्र एफ.आर.यू. में चिन्हांकित है एवं यहां सिजेरीयन प्रसव कराया जा रहा है , लेकिन यहां 30 बिस्तरीय अस्पताल के अनुसार पद ही स्वीकृत है, जिससे क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड रहा है। 

MLA Renuka’s letter to Health Minister: विधायक रेणुका सिंह ने अनुरोध किया है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जनकपुर में 100 बिस्तरीय अस्पताल अनुसार पद सृजन होने से वनांचल क्षेत्र के लोगों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया होगी। गौरतलब है कि मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में भरतपुर ब्लाक आदिवासी बहुल है। यहां 100 बिस्तरीय अस्पताल अनुसार पद सृजित होने से समय पर इलाज न मिल पाने जैसी समस्या खत्म होगी। विधायक रेणुका सिंह का कहना है कि स्वास्थ्य जैसे मुद्दे पर हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। प्रदेश के हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया हो इसके लिए कार्य किये जा रहे है। गौरतलब है कि अभी जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 35 स्टाफ कार्यरत है   जबकि 100 बिस्तरीय अस्पताल में 100 से ज्यादा स्टाफ की आवश्यकता होती है।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Delivery on the floor in a government hospital: सरकारी अस्पताल में फर्श पर प्रसव की घटना पर हाई कोर्ट सख्त ,मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिव से जवाब तलब 

Next

Mohan Manjhi is the CM of Odisha: मोहन मांझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री, दो उपमुख्यमंत्री भी, विधायक दल ने लिया फैसला

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme