सूरजपुर। Municipal elections:   नगर पालिका चुनाव में सियासी सरगर्मी अपने चरम पर है। दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस ने चुनावी समर में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।यहांअध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि वार्डों में भी प्रत्याशियों के बीच जबरदस्त घमासान जारी है। नेताओं की लगातार सभाएं और जनसंपर्क ने इस चुनाव को बेहद रोचक और प्रभावशाली बना दिया है।


Municipal elections:  भाजपा की ओर से मंत्री राम विचार नेताम, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक भूलन सिंह मरावी, मुरली मनोहर सोनी, भीमसेन गोयल और बाबूलाल अग्रवाल जैसे दिग्गज नेता अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं कर रहे हैं और सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए मोदी सरकार की गारंटी पूरी होने का दावा कर रहे हैं और जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।
Municipal elections:  दूसरी ओर कांग्रेस ने भी अपनी चुनावी रणनीति तेज कर दी है। पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव ने गुरुवार को शहर के चार अलग-अलग वार्डों में जनसभाएं कर कांग्रेस के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वह जनता को सिर्फ झूठे सपने दिखाने में लगी है। उन्होंने शहर के विकास के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।इस चुनावी अभियान में कांग्रेस के पूर्व मंत्री प्रेम साय सिंह, पूर्व विधायक खेलसाय सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के.के. अग्रवाल, नरेश राजवाड़े,अश्वनी सिंह जैसे नेता  सक्रिय हैं।


Municipal elections:  यहां अध्यक्ष पद पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, वहीं वार्डों में भी घमासान मचा हुआ है। कई वार्डों में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। स्थानीय मुद्दे जैसे पानी, सड़क, सफाई और विकास कार्यों की कमी जैसे विषयों पर मतदाता चर्चा कर रहे हैं। जिन पर प्रत्याशी मतदाताओं को आश्वासन देकर लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।प्रचार अब अंतिम चरण में है, जहां जनसभाओं, रैलियों और घर-घर जनसंपर्क ने जोर पकड़ लिया हैऔर दोनों दलों ने अपने शीर्ष नेताओं को मैदान में उतारकर माहौल को और गरमा दिया है। जनता के बीच बढ़ती उत्सुकता और दोनों दलों की आक्रामक रणनीतियों ने इस चुनावी मुकाबले को बेहद रोचक बना दिया है।

Previous articleBodies found in the river: तीनों दोस्तों के शव चार दिनों बाद हसदेव नदी से बरामद, 3 फरवरी से थे लापता
Next articleBilaspur Mayor election: भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी के जाति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई 10 को

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here