Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/नक्सलवाद/Naxalite encounter: नक्सलियों की शामत, सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में तीन महिला समेत 9 नक्सली को ढेर, 16 अप्रैल को 29 मारे गए थे
नक्सलवाद

Naxalite encounter: नक्सलियों की शामत, सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में तीन महिला समेत 9 नक्सली को ढेर, 16 अप्रैल को 29 मारे गए थे

Avatar photo
By fourthline.in
April 30, 2024 2 Min Read
0

नारायणपुर। Naxalite encounter: नक्सल प्रभावित नारायणपुर और कांकेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन महिला नक्सलियों समेत 9 नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Naxalite encounter: डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि 29 अप्रैल को गश्त में निकले डीआरजी और एसटीएफ के जवानो की मुठभेड़ हुई थी। अबूझमाड़ इलाके में हुई नक्सली-पुलिस मुठभेड़ में पहले जहां सात नक्सलियों के मारे जानें की खबर थी । वही अब डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस मुठभेड़ में नौ नक्सलियों के मारें जाने की पुष्टि की हैं। आज सर्चिंग के दौरान नौ नक्सलियों जिसमें तीन महिला नक्सली शामिल हैं । उनके शव बरामद किए गए हैं।

विजय शर्मा ने बताया कि उनके पास से एके 47 के साथ बड़ी मात्रा में विस्फोटक के अलावा राशन और दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी जब्त की गई हैं। विजय शर्मा ने इस कामयाबी के लिए डीआरजी और एटीएफ समेत सभी को बधाई दी हैं। उन्होंने बताया कि, इस पूरे मुठभेड़ का सुखद पहलू यह रहा कि उनके किसी भी जवान को खरोंच तक नहीं आई है।

Naxalite encounter:  डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इसके साथ ही एक बार फिर से नक्सलियों के सामने शान्ति वार्ता का प्रस्ताव रखा और कहा हैं कि नक्सलियों का छोटा या बड़ा कोई भी ग्रुप वीसी या फिर मध्यस्थ के माध्यम से बातचीत करना चाहता हैं तो उनका स्वागत हैं। बकौल विजय शर्मा साय सरकार के पास नक्सलियों के पुनर्वास की बेहतर व्यवस्था हैं। वे हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ जाएँ। 
Naxalite encounter:  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिलों के टेकमेटा और काकूर गांव के मध्य जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सली समेत सात नक्सलियों को मार गिराया है। उन्होंने बताया कि कल नारायणपुर और कांकेर जिलों के सीमावर्ती अबूझमाड़ क्षेत्र में ‘डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड’ (डीआरजी) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ़) के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था। इलाके में खोज अभियान के दौरान नक्सली डेरे से एक एके 47 राइफल समेत कई हथियार, गोला बारूद और दैनिक उपयोग का सामान जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि इलाके में खोज अभियान जारी है तथा मुठभेड़ के संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में इसी महीने की 16 तारीख को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को मार गिराया था।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Joya Mirza: छत्तीसगढ़ की बेटी जोया मिर्जा भारतीय सेना में बनीं लेफ्टिनेंट डॉक्‍टर

Next

Naxalite Surrender: 8 लाख का इनामी समेत 16 नक्सलियों ने किया पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण 

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme