Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/Naxalites encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़

Naxalites encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेर

Avatar photo
By fourthline.in
March 20, 2025 2 Min Read
0

बीजापुर /कांकेर।  Naxalites encounter:  छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर और कांकेर में हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 30 नक्सली मारे गए। इनमें से बीजापुर के गंगालुर थाना क्षेत्र में 26 और कांकेर में 4 नक्सली ढेर हुए। सुरक्षाबलों ने घटनास्थलों से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। हालांकि, इस ऑपरेशन में बीजापुर डीआरजी का एक जवान शहीद हो गया।
Naxalites encounter:  बीजापुर के गंगालुर इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच तगड़ी मुठभेड़ हुई, जिसमें 26 नक्सलियों को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से नक्सलियों के कई हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए हैं।बीजापुर के अलावा कांकेर जिले में भी सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की। यहां मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए। इस इलाके में भी जवानों ने सर्च ऑपरेशन जारी रखा है।


शाह और सीएम साय ने सराहा

Naxalites encounter:   केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ‘नक्सलमुक्त भारत अभियान’ की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षाबलों के दो अलग-अलग ऑपरेशन्स में 30 नक्सली मारे गए। मोदी सरकार नक्सलियों के खिलाफ रुथलेस अप्रोच से आगे बढ़ रही है और समर्पण से लेकर समावेशन की तमाम सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सलमुक्त होने वाला है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि क्रूर, निरंकुश नक्सलवाद का अंत निश्चित है, भयमुक्त होगा बस्तर 2026 तक, यह सुनिश्चित है….प्रदेश में नक्सलवाद के विरुद्ध हमारी लड़ाई मजबूती से जारी है। आज सुरक्षाबल के जवानों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में बीजापुर-गंगालूर में 18 और कांकेर-नारायणपुर में 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

Tags:

Anti-Naxal OperationBijapurChhattisgarhKankerLaw and OrderMaoist ConflictNaxalismNaxalites EncounterPolice ActionSecurity Forces
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Office work culture: नगर पालिका परिषद में हर दिन राष्ट्रगान से होगी कार्य दिवस की शुरूआत

Next

Former DKS MS case: डा. पुनीत गुप्ता को क्लीन चिट, 50 करोड़ के घोटाले सहित सभी आरोपों से मुक्त

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Government accepts Judo’s demand : MBBS इंटर्न्स के स्टाइपेंड सरकार ने  ₹15,900 से बढ़ाकर ₹25,000 किया , अक्टूबर से होगा लागू
  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
  • CG First Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल दुर्ग में, बंदियों को बाहर रहकर काम करने की मिलेगी छूट
  • Pitru Paksha 2026 : 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष,  कौओं को भोजन कराने की क्या है मान्यता
  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme