Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/Office work culture: नगर पालिका परिषद में हर दिन राष्ट्रगान से होगी कार्य दिवस की शुरूआत
Uncategorized

Office work culture: नगर पालिका परिषद में हर दिन राष्ट्रगान से होगी कार्य दिवस की शुरूआत

Avatar photo
By fourthline.in
March 20, 2025 1 Min Read
0

सूरजपुर।  Office work culture:  नगर पालिका परिषद के नव-निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है, जिसके तहत अब प्रतिदिन नगर पालिका के कामकाज की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य न केवल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने के लिए प्रेरित करना है, बल्कि उनमें अनुशासन और राष्ट्रीय चेतना को भी बढ़ावा देना है।


Office work culture:  इस नई परंपरा की शुरुआत आज से की गई, जिसमें नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता राजवाड़े, उपाध्यक्ष शैलेश अग्रवाल, पार्षद प्रमोद तायल, सीएमओ प्रभाकर शुक्ला सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के सामूहिक गान के बाद सभी ने अपने कार्यों को पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ प्रारंभ किया।नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता राजवाड़े ने इस निर्णय को एक प्रेरणादायक पहल बताते हुए कहा कि इससे कार्य संस्कृति में बड़ा सुधार आएगा। राष्ट्रगान से नई ऊर्जा का संचार होगा, जिससे सभी कर्मचारी समय पर पहुंचेंगे और नगर की जनता को लाभकारी सेवाएं शीघ्रता से उपलब्ध कराई जाएंगी।


Office work culture:   नगर पालिका उपाध्यक्ष शैलेश अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रगान न केवल हमें देशभक्ति से जोड़ता है, बल्कि एकजुटता और अनुशासन की भावना भी विकसित करता है। इससे नगर पालिका के कार्यों में और अधिक पारदर्शिता और तेजी आएगी।इस निर्णय का नगर पालिका परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वागत किया और इसे एक सराहनीय कदम बताया। उम्मीद है कि यह पहल नगर पालिका के कामकाज में उल्लेखनीय सुधार लाएगी और नगर के विकास कार्यों को नई दिशा देगी।

Tags:

Government office traditionsNagar Palika ParishadSurjpurNational anthemOffice work cultureWorkplace discipline
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

CG High court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने किए 49 सिविल जजों के स्थानांतरण के आदेश

Next

Naxalites encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेर

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme