NEET paper leak : नई दिल्ली। नीट पेपर लीक विवाद के बाद केंद्र सरकार राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, करीब 47 अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई के साथ एजेंसी के पूरे ढांचे में बदलाव की योजना बनाई गई है। शिक्षा मंत्रालय जल्द परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और सुरक्षा बढ़ाने से जुड़े अहम फैसलों की घोषणा कर सकता है।


NEET paper leak:  नीट (NEET) परीक्षा धांधली और पेपर लीक विवाद के बीच केंद्र सरकार ने देश की सबसे बड़ी परीक्षा एजेंसी, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की पूरी तरह से ओवरहालिंग करने की तैयारी कर ली है। परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने और जनआक्रोश को शांत करने के लिए सरकार प्रशासनिक स्तर पर बहुत बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में एनटीए के लगभग 47 अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी की जाएगी, जिनमें से कई संदिग्ध कर्मचारियों पर सख्त कानूनी व अनुशासनात्मक कार्रवाई भी होगी।

NEET paper leak: सरकार का लक्ष्य केवल अधिकारियों को हटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि अगले 1 महीने के भीतर एनटीए की पूरी कार्यप्रणाली और ढांचे का पुनर्गठन किया जाएगा। विशेषज्ञों की उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों के आधार पर एजेंसी के आउटसोर्सिंग के जरिए परीक्षा कराने के तरीके में भारी बदलाव किया जा रहा है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य एक ऐसी मजबूत और ‘लीक-प्रूफ’ प्रणाली तैयार करना है, जिससे भविष्य में प्रश्नपत्र लीक होने की गुंजाइश पूरी तरह खत्म हो जाए। ज्ञात हो कि एनटीए हर साल नीट, जेईई और सीयूईटी जैसी लगभग 15 से 20 राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करती है।

Previous articleCG Crime: जमीन विवाद में युवक का अपहरण, बेदम पिटाई कर सड़क किनारे फेंका, इलाज के दौरान मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here