Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/लोकसभा चुनाव/PM is in Bihar today:  प्रधानमंत्री मोदी आज 11वीं बार बिहार में, तेजस्वी ने पूछे 7 सवाल 
लोकसभा चुनाव

PM is in Bihar today:  प्रधानमंत्री मोदी आज 11वीं बार बिहार में, तेजस्वी ने पूछे 7 सवाल 

Avatar photo
By fourthline.in
May 20, 2024 2 Min Read
0

पटना। PM is in Bihar today:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से पहले विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने उनसे सात सवाल पूछे हैं। तेजस्वी ने कहा कि आप इन प्रश्नों के जवाब जरूर दीजिए। तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम इस चुनाव में 11 वीं बार बिहार आ रहे हैं। बिहार की जनता से आपने 10 सालों में बिहार से जो वादे किए थे, उनमें से एक भी वादा आप पूरा क्यों नहीं कर पाए? क्यों आप अब अपने ही वादों पर कुछ नहीं बोलते हैं?

PM is in Bihar today: तेजस्वी यादव ने एक अन्य सवाल में पीएम से बिहार के विकास के लिए योजना और विजन के विषय में पूछा है। उन्होंने कहा कि आप ना ही अपने ही कार्यकाल के 10 साल पीछे की बात कर रहे हैं और ना ही आगे की योजनाओं पर कोई बात कह रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि आप बिहारवासियों की आशाओं और अपेक्षाओं को केवल 5 किलो अनाज में ही क्यों तौलते हैं? देश के सबसे प्रतिभाशाली और मेहनती लोग बिहार के ही हैं।

अपनी ही योजनाएं भूल गए !

PM is in Bihar today: उन्होंने एक अन्य प्रश्न में पूछा, “शायद याद ना हो किंतु आदर्श गंगा योजना, नमामि गंगे, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, बुलेट ट्रेन, किसानों की आय दोगुना करना, हर गरीब को पक्का मकान देना, हवाई जहाज में हवाई चप्पल पहनने वाले को बिठाना, ये सब आपकी ही योजनाएं हैं। आज सभी योजनाएं और वादे धराशायी क्यों पड़े हैं?” पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी ने कहा कि नौकरी के तमाम दावों और प्रति वर्ष दो करोड़ रोजगार के वादे के बावजूद आपके कार्यकाल में नौकरी और रोजगार की स्थिति बद से बदतर क्यों हो गई? क्यों आप नौकरी-रोजगार का नाम तक भूल गए?

PM is in Bihar today: अंतिम प्रश्न में तेजस्वी ने पूछा कि चुनावों में बेरोजगारी और महंगाई जैसी जनता को कचोट रही समस्याओं पर बोलने के बजाय हिन्दू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद, हिंदुस्तान-पाकिस्तान, संपत्ति-मंगलसूत्र जैसी बचकानी बातें कर देश की कौन सी समस्या का समाधान कर रहे हैं? तेजस्वी ने आगे यह भी कहा कि आपको जनता की समस्याओं और मुद्दों पर बात करनी ही होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार की शाम पटना आएंगे और मंगलवार को दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। तेजस्वी ने सोशल मीडिया X पर सवालों से भरा पोस्ट डाला है।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Labor donation for ponds: बिलासपुर कलेक्टर की महत्वाकांक्षी पहल , श्रमदान से तालाबों के गहरीकरण का अभियान शुरू

Next

Snake bite: बेटे को सांप से बचाने मां ने जीवन दांव पर लगाया, इलाज के दौरान दोनों की मौत

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Jharkhand News: करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, कोयल नदी में डूबे 5 बच्चे, 4 की मौत, एक की तलाश जारी
  • BJP Organisation :  छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ संभू को सहप्रभारी की जिम्मेदारी
  • Seva Sankalp Abhiyan : भाजपा के सेवा संकल्प में दिखी जनभागीदारी, रेणुका नदी के तट पर चला स्वच्छता अभियान, रोपे पौधे
  • CG Weather update : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात से भी रहें सावधान
  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme