Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/केवि बिलासपुर के परिणाम घोषित, पुरानी किताबें उपहार में देने बच्चों को किया गया प्रेरित
Uncategorized

केवि बिलासपुर के परिणाम घोषित, पुरानी किताबें उपहार में देने बच्चों को किया गया प्रेरित

Avatar photo
By fourthline.in
March 28, 2023 1 Min Read
0

बिलासपुर । केन्द्रीय विद्यालय बिलासपुर में छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों की उपस्थिति में घरेलू वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए। परिणाम की घोषणा से पूर्व विद्यालय की शिक्षिका अमिता एवं अर्चना ने सभी अभिभावकों और छात्र- छात्राओं का स्वागत किया। उन्होंने पुरानी पुस्तकें पिछली कक्षाओं के बच्चों को उपहार में देने के लिए छात्र – छात्राओं को प्रेरित किया और कहा कि पुस्तकें उपहार देकर वे न केवल एक जरूरतमंद की मदद करते हैं बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अप्रत्यक्ष रूप से सहभागी होते हैं । उन्होंने सभी छात्र – छात्राओं को ग्रीष्मकालीन यूनिफॉर्म पहनकर आने के लिए कहा और उन्हें नए सत्र की शुभकामनाएं दीं ।
प्राचार्य धीरेंद्र कुमार झा ने सभी अभिभावकों और छात्र- छात्राओं का स्वागत किया और अभिभावकों से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार बच्चों के साथ अपना गुणवत्तापूर्ण समय बिताने की अपील की। उन्होंने पढ़ने की आदत की महत्ता पर प्रकाश डाला एवं सभी अभिभावकों से सहयोग की अपेक्षा के साथ उनकी उपस्थिति के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे । विद्यालय के इस कार्यक्रम की अभिभावकों ने भूरि- भूरि प्रशंसा की।

Tags:

केन्द्रीय विद्यालयछत्तीसगढ़परीक्षा परिणाम
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

बारातियों को भरकर लौट रही पिकअप खड़े ट्रैक्टर से टकराईं, 3 की मौत 22 चायल

Next

अब आईएएस अनिल टूटेजा, शराब कारोबारी अमोलक सिंह भाटिया, महापौर एजाज ढेबर के ठिकानों पर पहुंची ईडी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Jharkhand News: करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, कोयल नदी में डूबे 5 बच्चे, 4 की मौत, एक की तलाश जारी
  • BJP Organisation :  छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ संभू को सहप्रभारी की जिम्मेदारी
  • Seva Sankalp Abhiyan : भाजपा के सेवा संकल्प में दिखी जनभागीदारी, रेणुका नदी के तट पर चला स्वच्छता अभियान, रोपे पौधे
  • CG Weather update : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात से भी रहें सावधान
  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme