Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/धर्म-संस्कृति/Shri Navayuvak Durga Mandal: मां बागेश्वरी धाम लोक न्यास ट्रस्ट कुदरगढ़ के प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष के भव्य स्वागत की  तैयारी 
धर्म-संस्कृति

Shri Navayuvak Durga Mandal: मां बागेश्वरी धाम लोक न्यास ट्रस्ट कुदरगढ़ के प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष के भव्य स्वागत की  तैयारी 

Avatar photo
By fourthline.in
December 30, 2024 1 Min Read
0

सूरजपुर। Shri Navayuvak Durga Mandal: मां बागेश्वरी धाम लोक न्यास ट्रस्ट के प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष रामसेवक पैकरा के प्रथम आगमन पर श्री नवयुवक दुर्गा मंडल द्वारा उनके स्वागत की भव्य तैयारी की जा रही है।

 Shri Navayuvak Durga Mandal: सूरजपुर की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री नवयुवक दुर्गा मंडल के प्रमुख मदनलाल गोयल व उनकी पूरे मंडल की टीम द्वारा ट्रस्ट के निर्वाचित अध्यक्ष श्री पैकरा का संस्था द्वारा निर्मित दुर्गा पंडाल प्रांगण सूरजपुर शहर की शक्तिपीठ आने का आग्रह किया था, जिस पर श्री पैकरा ने दुर्गा मंडल के द्वारा लंबे समय से कुदरगढ़ एवं देवगढ़ धाम में किए जाने वाले अग्रणी सेवा कार्य हेतु काफी प्रशंसा करते हुए सहजता से आमंत्रण स्वीकार किया है।

Shri Navayuvak Durga Mandal: मंडल के सचिव हुलेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि श्री पैकरा का 31 दिसंबर की शाम 8 बजे जिला मुख्यालय सूरजपुर के भैयाथान रोड स्थित श्री नवयुवक दुर्गा मंडल के प्रांगण में प्रथम नगर आगमन होगा। इस दौरान श्री नवयुवक दुर्गा मंडल सूरजपुर की टीम द्वारा पंडाल में धार्मिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य  स्वागत, अभिनंदन किया जाएगा। मंडल के नरेश बंसल ने कहा कि श्री पैकरा को माता बागेश्वरी धाम लोक न्यास ट्रस्ट कुदरगढ़ के प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष होने पर हम सब काफी गौरवान्वित है।  मंडल द्वारा वर्ष 2024 की विदाई समारोह के साथ धार्मिक गीतो से ओतप्रोत भजन संध्या आयोजन भी किया है।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

No tobacco near educational institutions: स्कूलो, कलेजों की 100 मीटर की परिधि होगी तंबाकू मुक्त, उत्पाद बिका तो कड़ी  कार्रवाई

Next

Indian railways: नए साल की पहली तारीख से 130 ट्रेनों का समय बदलेगा, रफ्तार बढ़ेगी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme