Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/धर्म-संस्कृति/विधायक के गांव में 9 व 10 अप्रैल को श्रीरामचरित् मानस गायन-वादन महासम्मेलन
धर्म-संस्कृति

विधायक के गांव में 9 व 10 अप्रैल को श्रीरामचरित् मानस गायन-वादन महासम्मेलन

Avatar photo
By fourthline.in
April 2, 2024 1 Min Read
0

मानस मंडलियों की होगी प्रतियोगिता 

सूरजपुर (fourthline)। श्रीराम जन्म उत्सव पर आगामी 9 व 10 अप्रैल को प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी के गृह गांव पटना में श्रीराम चरित्र मानस गायन-वादन महासम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें मानस मंडलियों, जिन महिला मंडली बालक-बालिकाओं की मंडलियां भी शामिल हैं,  रामचरितमानस गायन-वादन प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।

प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त करने वाले मंडली को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ विधिवत पूजा अर्चना के बाद होगा। इस महासम्मेलन की व्यवस्था में लगे संत कुमार साहू ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं । प्रतियोगिता  में शामिल होने के लिए मंडलियों को पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। पंजीयन की तिथि 6 अप्रैल रात्रि 10 बजे तक निर्धारित की गई है। इसके साथ ही भारतीय परिधान एकरूपता का पालन करना होगा । प्रत्येक मंडली को 22 मिनट का समय दिया जाएगा। निर्णायक मंडल प्रतियोगियों में प्रदर्शन के आधार उत्कृष्ट मंडलियों का चयन करेगा।यह प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 10 बजे तक चलेगी। पांच उत्कृष्ट मंडलियों को सम्मान पत्र व उपहार स्वरूप भेंट प्रदान किया जाएगा। आयोजकों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

योग आयोग को पूर्व सदस्य रविन्द्र सिंह पहुंचे शीतला माता के दरबार

Next

CG coal lavy scam: जेल निरूद्ध आईएएस रानू साहू और सौम्या चौरसिया से होगी पूछताछ, कोर्ट ने EOW–ACB को दी 3 दिन की अनुमति

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme