Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/धर्म-संस्कृति/Shrimad Bhagwat katha: श्रीमद भागवत सप्ताह की तैयारियां जोरों पर, पुण्डरीक गोस्वामी होंगे कथा वाचक
धर्म-संस्कृति

Shrimad Bhagwat katha: श्रीमद भागवत सप्ताह की तैयारियां जोरों पर, पुण्डरीक गोस्वामी होंगे कथा वाचक

Avatar photo
By fourthline.in
August 27, 2024 2 Min Read
0

सूरजपुर। Shrimad Bhagwat katha: नगर के रंगमंच मैदान में सेठ श्री हरद्वारीमल पारिवारिक धर्मार्थ न्यास द्वारा श्रीमद भागवत कथा प्रसंग सप्ताह का आयोजन 8 से 14 सितम्बर तक किया जा रहा है। इस कथा ज्ञान यज्ञ में सुप्रसिद्ध भागवताचार्य श्री पुण्डरीक गोस्वामी महाराज कथा का रसपान करायेंगे। 

Shrimad Bhagwat katha: कथा के आयोजन की तैयारियां जोरों पर है। न्यास के सदस्यों में सत्यनारायण अग्रवाल, नत्थूलाल अग्रवाल, भोला प्रसाद अग्रवाल, हरिराम अग्रवाल व प्रहलाद राय अग्रवाल हैं। उन्होंने बताया कि  स्व. मातुराम अग्रवाल, स्व. हीरालाल अग्रवाल, स्व. काशीराम अग्रवाल, स्व. हरफुलमल अग्रवाल, स्व. हरगोविंद राम अग्रवाल की सूक्ष्म छत्रछाया में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का यह आयोजन किया जा रहा है। 8 सितम्बर को सेवा कुंज से कथा स्थल तक भव्य व विशाल कलश यात्रा के साथ भागवत महात्मय प्रसंग से कथा प्रारंभ होगी।

Shrimad Bhagwat katha: 9 सितम्बर को कुन्ती स्तुति, भीष्म स्तुति, शुकदेव आगमन, वराह भगवान अवतार एवं कपिलोपाख्यान, 10 सितम्बर को सती चरित्र, ध्रुव चरित्र पुरंजननोपाख्यान, 11 सितम्बर को नृसिंह अवतार, गजेन्द्र मोक्ष, समुन्द्र मंथन, वामन अवतार तथा राम-कृष्ण जन्मोत्सव, 12 सितम्बर को नन्दोत्सव, माखन चोरी लीला, कालिया मर्दन व गोवर्धन उत्सव, 13 सितम्बर को यज्ञ पत्नियों पर कृपा, रासलील व रूकमणी मंगल के साथ अंतिम दिन 14 सितम्बर को सुदामा चरित्र, नवयोगेश्वर संवाद, अवधूतो उपाख्यान, कलियुग का वर्णन, शुकदेव जी की विदाई, परिक्षित मोक्ष, पुष्प होली, हवन, यज्ञ, पूर्णाहुति एवं भण्डारा होगा। रंगमंच मैदान में प्रतिदिन अपरान्ह तीन बजे से सायं छह बजे तक संगीतमय कथा का श्रवण  करने की अपील सेठ  हरिद्वारीमल पारिवारिक धर्मार्थ न्यास के पारिवारिक सदस्यों ने की है।

Shrimad Bhagwat katha: उल्लेखनीय है कि भागवत कथा के दौरान प्रतिदिन कथा स्थल में भण्डारे का भी आयोजन किया गया है। श्रीमद भागवत कथा की तैयारियों को लेकर सदस्य सक्रिय हैं। वहीं आयोजन में सूरजपुर, अम्बिकापुर, रायपुर, भिलाई, रायगढ़, जबलपुर सहित अन्य प्रांतों से पारिवारिक सदस्य भागवत कथा में शिरकत करेंगे।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

CG Police posting : 24 ट्रेनी डीएसपी को मिली पोस्टिंग, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भेजे गए

Next

Jay Shah becomes ICC chairman: जय शाह ICC के नए चेयरमैन बने, कहा-क्रिकेट को पूरे विश्व में लोकप्रिय बनाएंगे

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme