Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/बृहस्पत सिंह समेत 10 विधायकों का टिकट कटा , 53 सीटों के लिए कांग्रेस प्रत्याशी घोषित 
Uncategorized

बृहस्पत सिंह समेत 10 विधायकों का टिकट कटा , 53 सीटों के लिए कांग्रेस प्रत्याशी घोषित 

Avatar photo
By fourthline.in
October 18, 2023 2 Min Read
0

नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए एआईसीसी ने बुधवार को कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची में 53 नाम शामिल हैं। इसी के साथ कांग्रेस ने कुल 83 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। केवल 7 सीटें ऐसी हैं, जिन पर आम सहमति नहीं बन पाई है। इसमें संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव की बैकुंठपुर सीट भी शामिल है।

पहले ही ये कयास लगाए जा रहे थे बस्तर और सरगुजा में बड़ी संख्या में सीटिंग एमएलए का टिकट इस बार काटा जा सकता है और हुआ भी ऐसा ही। कांग्रेस की दूसरी सूची में सरगुजा संभाग से रामानुजगंज विधानसभा सीट से बृहस्पत सिंह का पत्ता साफ हो गया है। यहां से अंबिकापुर के महापौर डा.अजय तिर्की को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं सामरी विधानसभा सीट से संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज की जगह विजय पैकरा को टिकट दिया है। प्रतापपुर से पूर्व मंत्री प्रेमसाय टेकाम की जगह महिला उम्मीदवार राजकुमारी मंडावी को उम्मीदवार बनाया गया है। मनेंद्रगढ़ विधानसभा सीट से विनय जायसवाल की जगह रमेश सिंह को टिकट दिया गया है।

इन विधायकों  का कटा टिकट

बिलाईगढ़- चंद्रदेव राय

धरसीवां- अनिता शर्मा

रायपुर ग्रामीण- सत्यनारायण शर्मा

जगदलपुर- रेखचंद जैन

मनेंद्रगढ़- विनय जायसवाल

प्रतापपुर- प्रेमसाय सिंह टेकाम

रामानुजगंज- बृहस्पति सिंह

सामरी- चिंतामणी महाराज

लैलूंगा- चक्रधर सिदार

पाली-तानाखार- मोहित केरकेट्टा

नवागढ़-गुरु दयाल सिंह बंजारे

पंडरिया -ममता चंद्राकर

खुज्जी -छुन्नी चंदू साहू  

डोंगरगढ़ -भुवनेश्वर बघेल 

अंतागढ़ – अनूप नाग  

कांकेर – शिशुपाल सोरी

दंतेवाड़ा – देवती कर्मा

चित्रकोट – रजमन बैंजाम 

इन सीटों फंसा पेंच

रायपुर उत्तर, महासमुंद, सरायपाली, कसडोल, बैकुंठपुर, सिहावा, धमतरी

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

CG BIG NEWS: कांग्रेस के 53 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी,देखें लिस्ट

Next

विधायक बृहस्पति सिंह का बड़ा बयान, कहा – सिंहदेव भाजपा से  मिले हुए

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme