कोलकाता। Violence in West Bengal : नॉर्थ 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने ताबड़तोड़ चार गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक चंद्रनाथ रथ पिछले 10 से 12 सालों से सुवेंदु अधिकारी के साथ जुड़े हुए थे। उन्हें सुवेंदु का बेहद करीबी माना जाता था। हाल के चुनाव में भी वे प्रचार अभियान से जुड़ी कई अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे थे। उनकी इस हत्या को राजनीतिक एंगल से जोड़कर देखा जा रहा है।
Violence in West Bengal : मध्यमग्राम में सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रा की गोली मारकर हत्या किए जाने पर एक चश्मदीद ने बताया कि जैसे ही चंद्रा की कार मेरी कार के पास से गुज़री, वह अचानक बीच रास्ते में रुक गई और बाइक पर सवार एक व्यक्ति आया और कार के बाईं ओर गोलीबारी शुरू कर दी। वह व्यक्ति काफी माहिर लग रहा था ऐसा लग रहा था कि यह सब पहले से ही प्लान किया गया था।

Violence in West Bengal : चश्मदीद ने बताया कि गोलियां बिल्कुल करीब से चलाई गई थीं. मैंने 2 राउंड गोलियों की आवाज़ सुनी। यह घटना रात 10.30 बजे से 11 बजे के बीच हुई। यह घटना अस्पताल से 200-300 मीटर की दूरी पर हुई। लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और कार के ड्राइवर को भी गोली लगी थी।
Violence in West Bengal : पश्चिम बंगाल के DGP सिद्ध नाथ गुप्ता ने कहा, ‘हमने इस मामले की जांच कर रहे हैं। हमने अपराध में इस्तेमाल हुई 4-पहिया गाड़ी को ज़ब्त कर लिया है, लेकिन ऐसी खबरें आ रही हैं कि गाड़ी की नंबर प्लेट नकली है और उसके साथ छेड़छाड़ की गई है। हमें घटनास्थल से ज़िंदा कारतूस और इस्तेमाल किए हुए कारतूस मिले हैं। चश्मदीदों और सबूतों की आगे की जांच जारी है।










