Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/राजनीति/Washing Machine in Congress PC: बीजेपी की वाशिंग मशीन में मोदी पाउडर डालो सारे दाग धुल जाएंगे, खेड़ा ने बताया
राजनीति

Washing Machine in Congress PC: बीजेपी की वाशिंग मशीन में मोदी पाउडर डालो सारे दाग धुल जाएंगे, खेड़ा ने बताया

Avatar photo
By fourthline.in
March 30, 2024 2 Min Read
0

नई दिल्ली। Washing Machine in Congress PC: कांग्रेस ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल किया गया। इस मशीन के जरिए कांग्रेस ने बीजेपी पर करारा हमला बोला।कांग्रेस ने वॉशिंग मशीन रखकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया। इसी क्रम में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक विवादित बयान दे दिया।

Washing Machine in Congress PC: इसके बाद खेड़ा ने एक पेपर जारी किया। जिसमें भाजपा पर यह आरोप लगाया गया है कि सरकार विपक्ष के नेताओं को डराने धमकाने के लिए CBI, ED और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। ऐसी वॉशिंग मशीन न हम आपको बेच पाएंगे और न आप खरीद पाएंगे, क्योंकि 8,552 करोड़ की मशीन केवल एक ही आदमी रख सकता है, उसका नाम नरेंद्र मोदी है। साथ में पवन खेड़ा ने उन नामों को गिनाया जो BJP में शामिल होकर बेदाग हो गए।

Washing Machine in Congress PC: इस दौरान पवन खेड़ा ने कहा, “इस वॉशिंग मशीन में मोदी नाम का वॉशिंग पाउडर डालोगे तो कितना भी पुराना दाग हो उसे भी छुटा देगी। वैसे बीजेपी वाले 10 साल पुराने दाग ही साफ कर रहे हैं। इसमें एक स्पिन का बटन भी है जिसे दबाने के बाद कोई भी घोटालेबाज राष्ट्रभक्त बन जाता है। इसके साथ ही इसमें एक स्लो बटन भी है जिससे कार्रवाई धीमी हो जाती है। फाइलें नीचे दबा दी जाती हैं। ये एक जादुई मशीन है।”

मशीन का चलाकर दिखाया

Washing Machine in Congress PC: कांग्रेस पार्टी ने इस मशीन का इस्तेमाल करके भी दिखाया। एक सफेद रंग की टी-शर्ट ली गई जिस पर स्कैम, रेपिस्ट, फ्रॉड, करप्शन जैसे शब्द लिखे गए। इसके बाद इसे वॉशिंग मशीन में डाला तो उधर से एक नई टी-शर्ट निकाली गई जिसमे लिखा हुआ था ‘बीजेपी’। ये भी इस मशीन का कमाल है।”

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

BJP election manifesto committee: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भाजपा की चुनाव घोषणा पत्र समिति में

Next

Gang war in Central Jail: बिलासपुर सेंट्रल जेल में गैंगवार, छड़ और चम्मच को बनाया हथियार 

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme