Wildlife Transit and Treatment : अम्बिकापुर (fourth line)। संजय पार्क में आधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित करने की राज्य शासन ने मंजूरी दे दी है। यहां मानव वन्यजीव संघर्ष और दुर्घटनाओं में घायल वन्यप्राणियों का त्वरित बचाव और इलाज किया जा सकेगा।
Wildlife Transit and Treatment : संजय पार्क में अस्थाई रेस्क्यू सेंटर पहले से था, लेकिन जू अथॉरिटी से लाइसेंस नहीं थाl इस साल मार्च में कुत्तों के हमले में 15 हिरणों की मौत हो गई थी । इसके बाद अंबिकापुर का रेस्क्यू सेंटर बंद कर दिया गया था । संजय पार्क अंबिकापुर मे पहले बड़ी संख्या में हिरण कोटरा और मोर रखे जाते थे l
वन्यजीव बोर्ड की बैठक में फैसला
राज्य वन्यजीव बोर्ड की स्थाई समिति की रायपुर में हुई बैठक में अंबिकापुर के संजय पार्क में वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर खोलने की अनुमति दी गई है ।फिलहाल सरगुजा संभाग में इस तरह का कोई रेस्क्यू सेंटर नहीं है। रेस्क्यू ट्रीटमेंट सेन्टर शुरू होने से जख्मी और बीमार वन्यजीवों का त्वरित बचाव संभव हो सकेगा।
बांस बाड़ी तक होगा पार्क का विस्तार
केंद्र शुरू करने के लिए अब इसके क्षेत्र को बढ़ाया जाएगा संजय पार्क के इसके पीछे स्थित बांस बाड़ी तक इसका विस्तार होगा। इस साल मार्च में कुत्तों के हमले में 15 हिरणों की मौत के बाद यहां का रेस्क्यू सेंटर बंद कर दिया गया था । सरगुजा वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ट्रीटमेंट सेंटर खोलने की अनुमति सरकार से मिल गई है । बजट आवंटन के साथ इसका काम शुरू हो जाएगा।

