Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/Woman commits suicide in front of train: महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या, डेढ़ साल का मासूम सुरक्षित
छत्तीसगढ़हादसा

Woman commits suicide in front of train: महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या, डेढ़ साल का मासूम सुरक्षित

Avatar photo
By fourthline.in
June 21, 2025 2 Min Read
0

जांजगीर-चाम्पा। Woman commits

जांजगीर-चाम्पा। Woman commits suicide in front of train: जिले के अकलतरा क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। कल्याणपुर रेलवे फाटक के पास शिवकुमारी नामक महिला ने अपने डेढ़ साल के बेटे के साथ ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन चमत्कारिक रूप से उसका मासूम बच्चा पूरी तरह सुरक्षित बच गया।

Woman commits suicide in front of train: कल्याणपुर की आश्रित ग्राम पंचायत दर्री टांडे निवासी शिवकुमारी पति मंतराम, कुछ दिन पहले मजदूरी के लिए बाहर गई थी। वापस लौटने के बाद शुक्रवार रात को संभवतः घर में किसी विवाद के चलते वह अपने डेढ़ साल के बेटे को लेकर घर से निकल गई। वह कल्याणपुर और कोटमी सोनार को जोड़ने वाली रेलवे ट्रैक पर पहुंची और ट्रेन के सामने कूद गई। ट्रेन से टकराने के बाद शिवकुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बच्चा पटरी पर गिरकर रोता रहा।

Woman commits suicide in front of train: बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने अकलतरा रेलवे स्टेशन को सूचना दी। बच्चे को तुरंत अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत पूरी तरह सामान्य पाई गई। हैरानी की बात यह है कि बच्चे के ऊपर और आसपास से दो-तीन ट्रेनें गुजर चुकी थीं, फिर भी उसे खरोंच तक नहीं आई। स्थानीय लोगों ने इसे भगवान का चमत्कार बताया।

Woman commits suicide in front of train: बताया जा रहा है कि शिवकुमारी का यह दूसरा विवाह था। पहले पति से उसके दो बच्चे हैं, जबकि यह मासूम उसके दूसरे पति मंतराम से था। मंतराम की पहली पत्नी ने भी आग लगाकर आत्महत्या की थी। वर्तमान में मंतराम घर पर नहीं है। घटना की सूचना अकलतरा पुलिस को दे दी गई है, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को आत्महत्या का कारण माना जा रहा है।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

ACB Raid :  2 लाख की रिश्वत लेते PWD के EE को  ACB ने रंगे हाथ पकड़ा, ठेका देने ली थी रकम

Next

International yoga day: योग अपनाएं, संतुलित और स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ें – रेणुका सिंह

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Jharkhand News: करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, कोयल नदी में डूबे 5 बच्चे, 4 की मौत, एक की तलाश जारी
  • BJP Organisation :  छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ संभू को सहप्रभारी की जिम्मेदारी
  • Seva Sankalp Abhiyan : भाजपा के सेवा संकल्प में दिखी जनभागीदारी, रेणुका नदी के तट पर चला स्वच्छता अभियान, रोपे पौधे
  • CG Weather update : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात से भी रहें सावधान
  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme