Making a mockery of the law : बलौदाबाजार। जेल से जमानत पर रिहा हुए 4 आरोपियों के साथियों ने फूल-मालाओं से लादकर कार और बाइक रैली निकाली। सड़कों पर गाड़ियों का काफिले के साथ नारेबाजी करते हुए खुलेआम शक्ति प्रदर्शन किया गया। रील वायरल होते ही मामला SP ओपी शर्मा तक पहुंचा। उनके निर्देश पर भाटापारा पुलिस काफिले के पीछे पहुंच गई। घेराबंदी कर एक-एक कर 9 लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

Making a mockery of the law :  आरोपियों को लगा कि जेल से बाहर निकलते ही उनका रुतबा बढ़ गया है। लेकिन उनकी यह दबंगई कैमरों में कैद हो गई। इंस्टाग्राम पर अपलोड वीडियो में खुलेआम हुड़दंग और शक्ति प्रदर्शन दिखा। वीडियो में मोहल्ले के लोगों से बदतमीजी भी की गई।दरअसल पुलिस ने इससे पहले 4 युवकों को मारपीट, गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

Making a mockery of the law:  इनके रिहा होने के बाद निकाले गए रोड शो के मामले में आम लोगों में भय फैलाने, हुड़दंग करने और सोशल मीडिया के जरिए खौफ पैदा करने के आरोप में कुल 9 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इनमें जमानत पर छूटे 4 आरोपियों के अलावा उनके 5 साथी शामिल हैं। रैली में इस्तेमाल वाहनों पर भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई हुई।

Previous articleReligious conversion controversy:  बस्तर में धर्मांतरण पर उठा नया विवाद,  ग्रामसभा में पूर्व सरपंच समेत 14 का जाति प्रमाण पत्र निरस्त करने का प्रस्ताव पास
Next articleRift in the INDIA alliance:  इंडिया’गठबंधन की बैठक में नहीं पहुंचे DMK और AAP नेता, कांग्रेस का तंज – BJP में हो सकता है विलय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here