Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/Congress politics : वेणुगोपाल का BJP पर हमला, ‘कथनी और करनी में अंतर, देश में अघोषित आपातकाल के हालात
छत्तीसगढ़

Congress politics : वेणुगोपाल का BJP पर हमला, ‘कथनी और करनी में अंतर, देश में अघोषित आपातकाल के हालात

Avatar photo
By fourthline.in
June 26, 2026 2 Min Read
0

Congress politics :  रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि देश में ‘अघोषित आपातकाल’ जैसी स्थिति बनाई जा रही है। भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। 

Congress politics :  भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी केवल विभाजनकारी राजनीति में रुचि रखती है और इतिहास को विकृत करने का प्रयास कर रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पूरी तरह विफल बताते हुए कहा कि सरकार नीट जैसी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं कर पा रही, लेकिन इतिहास बदलने में लगी है।

Congress politics :  राम मंदिर और धार्मिक मुद्दों पर भाजपा की आलोचना करते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि मंदिर निर्माण और उससे जुड़े मामलों पर PM नरेंद्र मोदी को जवाब देना चाहिए। भाजपा धार्मिक भावनाओं का राजनीतिक लाभ ले रही है। वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी के जमीनी ढांचे को मजबूत करने के लिए कांग्रेस देशभर में ‘संगठन सृजन अभियान’ चला रही है। अब तक नौ राज्यों में यह कार्यक्रम हो चुका है और बाकी राज्यों में भी लागू किया जाएगा।

Congress politics :  मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव का जिक्र करते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन किस आधार पर निरस्त किया गया, यह स्पष्ट नहीं है। उनके खिलाफ कोई मामला नहीं था। उन्होंने दावा किया कि विपक्षी नेताओं और सांसदों को निशाना बनाया जा रहा है।

Congress politics :   कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भाजपा 400 पार का नारा देने के बावजूद बहुमत हासिल नहीं कर सकी और अब राजनीतिक दलों के सांसदों को तोड़कर एजेंडा आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है। केंद्र सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। राम मंदिर और धार्मिक मुद्दों पर भाजपा की आलोचना करते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि मंदिर निर्माण और उससे जुड़े मामलों पर PM नरेंद्र मोदी को जवाब देना चाहिए। भाजपा धार्मिक भावनाओं का राजनीतिक लाभ ले रही है।

Tags:

#Congress #BJP #KCVenugopal #Politics #PoliticalNews #IndiaPolitics #Emergency #Democracy #Opposition #Government #PoliticalStatement #NationalNews #IndianPolitics
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Mobile data leak : ऐसे हो रहा है मोबाइल डेटा लीक , IG को आया लोन का कॉल तो खुला मामला, तीन के खिलाफ FIR

Next

Muharram tazia: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ताजिया, 3 की मौत, 10 से अधिक झुलसे, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • VC Maharishi University : मजदूरी करते हुए पढ़ाई की, छात्रवृत्ति से पीएचडी तक पहुंचे डॉ. नरेश तिवारी
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
  • CG Crime : NH-43 पर पुलिस ने पकड़ा 4 करोड़ का साढ़े 8 क्विंटल गांजा, दो पिकअप में ले जा रहे 4 गिरफ्तार
  • World Heart Day :  वर्ल्ड हार्ट डे पर 29 सितंबर को अपोलो  हास्पिटल्स का “डोंट मिस अ बीट”  हार्ट हेल्थ अवेयरनेस इनिशिएटिव
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme