• अग्रवाल सम्मेलन की प्रदेश संयोजक ममता अग्रवाल के निवास पर आयोजन
Deepawali Milan: सूरजपुर। दीपावली की खुशियां खुशियां मनाने अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन, मारवाड़ी सांस्कृतिक शाखा एवं अग्रवाल महिला मंडल ने संयुक्त रूप से दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की प्रदेश संयोजक श्रीमती ममता अग्रवाल के निवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में तीनों संस्थाओं की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह में मनोरंजक खेलों एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रंग-बिरंगी आतिशबाज के बीच दीपावली की खुशियां मनाई। मिठाइयों के साथ लजीज व्यंजनों का भी आनंद लिया। हंसी-खुशी और आत्मीय मेल-मिलाप के माहौल में आयोजित यह समारोह सभी के लिए सुखद अनुभव रहा।
इस अवसर पर ममता अग्रवाल ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य तीनों संस्थाओं के बीच आपसी एकता, प्रेम और समन्वय को बढ़ावा देना है। साथ ही मिलजुलकर समाज के उत्थान एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की प्रदेश उपाध्यक्ष लता गोयल, प्रदेश सदस्य सपना अग्रवाल, जिला अध्यक्ष आशा अग्रवाल, सचिव प्रिया अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष पूजा अग्रवाल, मारवाड़ी सांस्कृतिक शाखा की अध्यक्ष अदिति गोयल एवं सचिव लहर मित्तल तथा अग्रवाल महिला मंडल की कोषाध्यक्ष रिंकी अग्रवाल सहित तीनों संस्थाओं की अनेक सदस्य उपस्थित रहीं।



