Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/प्रदेश प्रभारी शैलजा से नायक ने की शिष्टाचार भेंट, बताया बिलासपुर संभाग की सभी सीटें जीतेंगे
Uncategorized

प्रदेश प्रभारी शैलजा से नायक ने की शिष्टाचार भेंट, बताया बिलासपुर संभाग की सभी सीटें जीतेंगे

Avatar photo
By fourthline.in
April 8, 2023 1 Min Read
0

बिलासपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा से बिलासपुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनकी धान खरीदी के साथ ही किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं में सहकारी बैंक की भूमिका और क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति पर प्रमुख रूप से बातचीत हुई।
श्री नायक ने बताया कि किस तरह भूपेश सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से किसानों में समृद्धि आई है। इस साल बिलासपुर जिला धान खरीदी में जीरो शार्टेज वाला प्रदेश का पहला जिला बना। सहकारी बैंक की धान खरीदी की व्यवस्था से किसान काफी खुश थे। खरीदी के साथ उठाव की सुचारू व्यवस्था की गई थी। सभी सहकारी समितियों के कर्मचारी एवं प्रबंधकों ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर को धन्यवाद दिया । श्री नायक ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के क्षेत्राधिकार वाले बिलासपुर, कोरबा , सक्ती, जांजगीर, मुंगेली और जीपीएम में आने वाले 19 विधानसभा क्षेत्रों की राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा की और कहा कि इन सभी सीटों पर हमारी जीत होगी। उन्होंने बिलासपुर जिले की चार सीटों बिलासपुर, बिल्हा, बेलतरा व कोटा की खास तौर से चर्चा की और बताया कि आने वाले चुनाव में इन सभी सीटों पर हमारी विजय सुनिश्चित है‌

Tags:

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कु. शैलजाछत्तीसगढ़जिला जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

डॉ.श्रीधर मिश्र जन्म शताब्दी वर्ष पर 9 अप्रैल को स्मृति ग्रंथ का विमोचन एवं सम्मान समारोह

Next

अरपा – शिवनाथ के संगम से अरपा बचाओ यात्रा की शुरुआत , ग्रामवासियों ने किया स्वागत

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • VC Maharishi University : मजदूरी करते हुए पढ़ाई की, छात्रवृत्ति से पीएचडी तक पहुंचे डॉ. नरेश तिवारी
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
  • CG Crime : NH-43 पर पुलिस ने पकड़ा 4 करोड़ का साढ़े 8 क्विंटल गांजा, दो पिकअप में ले जा रहे 4 गिरफ्तार
  • World Heart Day :  वर्ल्ड हार्ट डे पर 29 सितंबर को अपोलो  हास्पिटल्स का “डोंट मिस अ बीट”  हार्ट हेल्थ अवेयरनेस इनिशिएटिव
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme