Rule Change 1st July: नई दिल्ली। 1 जुलाई 2026 से देश में LPG, आधार, पेट्रोल, रेलवे और इनकम टैक्स समेत कई महत्वपूर्ण नियम बदलने जा रहे हैं। इन बदलावों का आम जनता की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा।

LPG और आधार कार्ड में बदलाव

Rule Change 1st July: एलपीजी ग्राहकों को ई-केवाईसी पूरी कराने की 90 दिनों की छूट समाप्त हो रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुधार के कारण गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की उम्मीद है। वहीं UIDAI ने आधार कार्ड में ईमेल आईडी मुफ्त अपडेट करने की सुविधा दी है। अब 75 रुपये की फीस दिए बिना आधार ऐप से अपडेट किया जा सकेगा।

रेलवे और ITR फाइलिंग में नया नियम

 Rule Change 1st July: बिना टिकट सफर करने वालों पर अब भारी जुर्माना लगेगा। रेलवे ने सुरक्षा को लेकर नियम सख्त किए हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ITR फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 है। समय पर ITR नहीं भरने वालों पर भारी जुर्माना लगेगा।

महंगी कारों और पेट्रोल-डीजल बिक्री में बदलाव

किआ और टाटा मोटर्स जैसी कंपनियां 1.5 से 2 प्रतिशत तक अपनी कारों की कीमतें बढ़ा रही हैं। सरकार ने कमर्शियल ग्राहकों के लिए पेट्रोल पंपों से ईंधन खरीद की सीमा हटा दी है। अब ट्रांसपोर्ट कंपनियां और फैक्टरियां बिना पाबंदी के रिटेल पंपों से पेट्रोल खरीद सकेंगी।

दिल्ली में नई EV पॉलिसी

दिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए 15,000 करोड़ रुपये के बजट वाली नई EV पॉलिसी लागू करने जा रही है।

Previous articlePetrol-Diesel Prices : सरकार ने बदले पेट्रोल-डीजल के नियम, 1 जुलाई से पूरे देश में लागू होगा नया नियम
Next articleVB-G RAM G Act Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में 1 जुलाई से लागू होगा वीबी-रामजी अधिनियम,  125 दिन रोजगार , काम नहीं तो मिलेगा बेरोजगारी भत्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here