नई दिल्ली। Weather alert: बंगाल की खाड़ी में खा अलग-अलग स्थानों से उठे बवंडर के कारण भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 राज्यों में भारी बारिश और संभावित बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। यह बवंडर और उससे संबंधित निम्न दबाव क्षेत्र आने वाले दिनों में कई राज्यों में जल प्रलय का कारण बन सकते हैं।
Weather alert: भारत मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि बंगाल की खाड़ी में एक साथ तीन स्थानों पर चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) और एक स्थान पर निम्न दबाव (लो प्रेशर) बन रहा है। ये मौसमीय घटनाएँ प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश का कारण बन सकती हैं। बांग्लादेश-मेघालय सीमा पर, दक्षिण बंगाल की खाड़ी में और लक्षद्वीप के पास तीन चक्रवाती परिसंचरण बन रहे हैं।
तेज हवाओं के साथ बारिश
Weather alert: बंगाल की खाड़ी में तीन अलग-अलग स्थानों से उठ रहे बवंडर के कारण भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 राज्यों में भारी बारिश और संभावित बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। इस निम्न दबाव के असर ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना अलर्ट जारी किया गया है।
Weather alert: IMD के अनुसार ये बवंडर अगले कुछ दिनों में और मजबूत हो सकते हैं, जिससे इन राज्यों में तेज हवाओं, भारी बारिश, और संभावित बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। राज्य सरकारों को सतर्क रहने और प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।