रायपुर। youth congress protest: छत्तीसगढ़  में भाजपा की एक साल की सरकार के कार्यकाल में बढ़ते अपराध, नशा के कारोबार और धान खरीदी में वादाखिलाफी जैसे मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस आज सीएम हाउस का घेराव करेगी।  युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान सिंह के नेतृत्व में यह प्रदर्शन होगा।

youth congress protest: प्रदर्शन की शुरुआत गांधी चौक से दोपहर 2 बजे होगी, और यहां से करीब 10 हजार युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने बताया कि 23 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा।

youth congress protest: प्रदेश में बढ़ते अपराध, चाकूबाजी, नशा, धान खरीदी में किसानों के साथ धोखा और बढ़ते बिजली बिल जैसे मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन होगा। युवा कांग्रेस के लगभग 10 हजार कार्यकर्ता इस दिन मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। इसके अगले दिन, 24 दिसंबर को बिलासपुर में नशे के खिलाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही पिछले दो वर्षों में सरकार द्वारा किए गए कार्यों का आंकलन बैठक के माध्यम से किया जाएगा।

Previous articleMahtari vandan: एक हजार  के लिए वीरेंद्र बन गया सनी लियोन, जांच के बाद पुलिस में मामला दर्ज 
Next articlePanchayat Elections:  पंचायत चुनावों के लिए आरक्षण का कार्यक्रम जारी, प्रक्रिया 29 व 30 दिसंबर को 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here