बिलासपुर।   CG Crime:  बिलासपुर जिले के मस्तूरी के ग्राम किसान-परसदा स्थित रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात लड़की की लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मृतक की पहचान देविका वर्मा के रूप में हुई जो 8वीं में पढ़ती थी और डोंगरगढ़ की रहने वाली थी।

CG Crime: पुलिस ने इस मामले उसके बॉयफ्रेंड सहित 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है। जांच में पता चला है कि कोरबा जाते वक्त बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंंड को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया, नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार देविका 28 मार्च को वह घर से बिना बताए बॉयफ्रेंड के साथ निकली थी। दोनों वेनगंगा एक्सप्रेस से कोरबा जा रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में मोहन ने लड़की को धकेल दिया और नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई।

मामा की शादी में खैरागढ़ हुई लापता

CG Crime:  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देविका वर्मा (14) खैरागढ़ के चिचोला की रहने वाली थी। मामा की शादी में खैरागढ़ आई हुई थी। 28 मार्च की रात से लापता हुई तो परिजनों ने खूब खोजबीन की। 29 मार्च को ठेलकाडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच में ये भी पता चला कि जिस थाने में शिकायत हुई है वहां आरोपी का परिचित भी पदस्थ है।

CG Crime: जांच में सामने आया है कि वह मोहन वर्मा के साथ घर से निकली है, उनके साथ 2 अन्य युवक भी थे। चारों खैरागढ़ से निकलकर डोंगरगढ़ पहुंचे, फिर वहां से वेनगंगा एक्सप्रेस से कोरबा के लिए रवाना हुए। इसी दौरान विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक की पहचान होने के बाद खैरागढ़ थाना पुलिस उसके बॉयफ्रेंड और उसके साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Previous articleIAS Rinku Singh Resigns:  IAS अफसर रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, एसडीएम रहते आए थे सुर्खियों में
Next articlePensioners’ Federation:  छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को नहीं मिली तीन प्रतिशत महँगाई राहत , महासंघ नाराज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here