बिलासपुर। Bilaspur Crime : जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अवैध संबंध के शक में हुए खूनी संघर्ष में एख बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव है। पुलिस के आला अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं।भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
Bilaspur Crime : जानकारी के मुताबिक पेंडरवा गांव में शेख सलीम का एक महिला से कथित अवैध संबंध होने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश को लेकर नरेश श्रीवास और उसके दो बेटों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया,। एक बुजुर्ग महिला मुराद बी (60 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। हमले में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में रेहाना बेगम, शहनाज बेगम, शेख सुहान, परी परवीन, अलीशा परवीन, सना परवीन और साहिस्ता परवीन शामिल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Bilaspur Crime : घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह मौके पर पहुंचे। हालात को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वारदात के बाद मुख्य आरोपी नरेश श्रीवास और उसके दोनों बेटों ने थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर पीड़ित पक्ष का आरोप है कि अवैध संबंध को लेकर चल रहे विवाद की शिकायत पहले भी पुलिस से की गई थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई।










