सूरजपुर।  CG News : जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पासन नाला के समीप एक युवती 95 प्रतिशत जली हुई हालत में मिली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। राहगीरों की सूचना पर स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल युवती को बिश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

CG News : प्राथमिक उपचार के बाद युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे मामला और भी संदिग्ध बन गया है।

CG News :  घटना बिश्रामपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह हादसा है, आत्महत्या का प्रयास या फिर किसी साजिश का हिस्सा। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

Previous articleBillionaires in world: दुनिया के 51 प्रतिशत अरबपतियों में सबसे अधिक अमेरिका, चीन और भारत में
Next articleRTE admission : सरकार से नहीं मिल रही प्रतिपूर्ति राशि,  प्राइवेट स्कूल आरटीई में नहीं देंगे एडमिशन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here