• दुर्ग में बिताए थे दस साल, यहीं ली थी अंतिम साँस
• नगरीय प्रशासन मंत्री से पेंशनर्स महासंघ ने की मुलाकात
             
रायपुर । Pensioners’ Delegation Meets Deputy CM:  उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से नवा रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रांतीय अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की  । उन्होंने  जिला मुख्यालय दुर्ग में अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद के निकततम सहयोगी महान क्रांतिकारी सुखदेव राज की कर्मस्थली को स्मारक के रूप में विकसित करने और दुर्ग में पेंशनर्स भवन निर्माण की मांग की। नगरीय प्रशासन मंत्री श्री साव ने दोनों मांगों को पूरा करने आश्वासन दिया ।प्रतिनिधिमंडल में महासंघ के संभागीय सचिव राजेश तिवारी, दुर्ग जिला महा सचिव पी.आर. साहू और सुरेश साव भी शामिल थे ।

 Pensioners’ Delegation Meets Deputy CM:  इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल ने क्रांतिवीर सुखदेव राज स्मृति समारोह समिति दुर्ग की ओर से नगरीय प्रशासन मंत्री को ज्ञापन सौंपा और बताया कि अमर शहीद चन्द्र शेखर आज़ाद के निकटतम सहयोगी और महान क्रांतिकारी सुखदेव राज  का छत्तीसगढ़ से भी ऐतिहासिक नाता रहा है ।  उन्होंने अपने जीवन के अंतिम दस वर्ष छत्तीसगढ़ के जिला मुख्यालय दुर्ग  में बिताए थे। यहाँ रहकर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम की महत्वपूर्ण गतिविधियों का संचालन किया था  । सुखदेव राज ने दुर्ग शहर के जिस भवन में रहकर कुष्ठरोगियों की सेवा करते हुए अपनी अंतिम साँस ली, वह भवन अब जर्जर हो गया है । इस भवन के जीर्णोद्धार और शहीद सुखदेव राज की कर्म स्थली को स्मारक के रूप में विकसित करने की मांग भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ द्वारा भी की गई।

Pensioners’ Delegation Meets Deputy CM:  सुखदेव राज स्मृति समारोह समिति की ओर से आज नगरीय प्रशासन मंत्री को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि इस विषय में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ दुर्ग द्वारा 10 मई 2024 को एक ज्ञापन कलेक्टर दुर्ग को दिया गया था । कलेक्टर   ने दुर्ग नगर निगम के आयुक्त को अग्रिम कार्यवाही के निर्देश दिए थे  । नगर निगम की ओर से जानकारी दी गई है कि इस परिसर में मल्टीलेबल पार्किंग और रेडक्रास सोसायटी का भवन बनाया जाना प्रस्तावित है । नगरीय प्रशासन मंत्री को दिए गए ज्ञापन में क्रांतिवीर सुखदेव राज स्मृति समारोह समिति ने आग्रह किया है कि उक्त भवन को तोड़े जाने की स्थिति में मल्टीलेबल पार्किंग की डिजाइन  में क्रांतिवीर सुखदेव राज की प्रतिमा स्थापना का भी प्रावधान किया जाए । समिति ने इस संबंध में कलेक्टर दुर्ग और नगर निगम के महापौर को भी ज्ञापन सौंपा था ।वर्तमान में उनसे संबंधित भवन जर्जर अवस्था में है। समिति ने मांग की है कि मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण के दौरान इस ऐतिहासिक भवन को सुरक्षित रखा जाए और परिसर में सुखदेव राज की प्रतिमा स्थापित कर इसे स्मारक के रूप में विकसित किया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से प्रेरणा मिल सके।

Pensioners’ Delegation Meets Deputy CM: भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ (जिला शाखा दुर्ग) ने पेंशनरों के भवन निर्माण के लिए 6.50 लाख रुपये  स्वीकृत करने की मांग रखी। महासंघ ने बताया कि सैकड़ों पेंशनर सदस्यों के लिए नियमित बैठक एवं गतिविधियों के संचालन हेतु स्थायी भवन का अभाव है, जिसके चलते उन्हें कई बार खुले में बैठक करनी पड़ती है।महासंघ ने पूर्व में भी कई बार आवेदन प्रस्तुत किए जाने का उल्लेख करते हुए सरकार से शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह किया। संगठन ने उम्मीद जताई कि सरकार इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लेकर वरिष्ठ नागरिकों को राहत प्रदान करेगी।दोनों ही मांगों को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने शीघ्र निर्णय की उम्मीद जताई है।
                       

Previous articleSurguja News: सरगुजा युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर FIR दर्ज, आजाद की मूर्ति का अनावरण और भड़काऊ भाषण देने का आरोप
Next articleBilaspur airport : बिलासपुर एयरपोर्ट से 15 दिनों बाद उड़ान रहेगी या नहीं, लोग रायपुर से करा रहे हैं बुकिंग !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here