रायपुर। Female Constable Found Hanging : राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र स्थित पुलिस क्वार्टर में एक महिला आरक्षक की लाश फांसी के फंदे लटकी मिली ।
इस घटना के सामने आते ही महकमे में हड़कंप मच गया। महिला पुलिसकर्मी अपने सरकारी आवास में अकेले रह रही थी।
Female Constable Found Hanging : घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल महिला आरक्षक पूजा कुशवाहा के पारिवारिक व व्यक्तिगत जीवन से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।पुलिस इस मामले को आत्महत्या और अन्य संभावित कोणों से जांच रही है। सहकर्मियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि महिला ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।










