जशपुर।  Private Plane Crash:   छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आरा पहाड़ी से टकराकर निजी चार्टर्ड विमान  क्रैश हो गया। इस हादसे में प।यलट और को-पायलट की मौत हो गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि विमान पहाड़ी के ऊंचे हिस्से से टकरा गया था, जिसके बाद उसमें आग लग गई।

Private Plane Crash: हादसे के बाद प्रशासन द्वारा की गई शुरुआती छानबीन में यह पुष्टि हुई है कि विमान उड़ा रहे पायलट और उनके को-पायलट दोनों की इस दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। विमान में इन दोनों के अलावा कोई अन्य यात्री सवार था या नहीं, इसकी जांच अभी की जा रही है। घटना स्थल से जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, उनमें विमान का मलबा धू-धू कर जलता दिखाई दिया।

Private Plane Crash:  हादसे की सूचना मिलते ही एसएसपी लाल उमेद सिंह समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे चूंकि दुर्घटना घने जंगल और पहाड़ी इलाके में हुई है इसलिए बचाव दल को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी । स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार राहत कार्यों में जुटी हुई हैं।

Previous articleIndian Culture Knowledge Test : भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में 5400 विद्यार्थियों ने की भागीदारी, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
Next articleJashpur Plane Crash : जशपुर में प्लेन क्रैश की पुष्टि नहीं, जिले के कलेक्टर ने कहा – कोई सबूत नहीं मिला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here