सूरजपुर। Indian Culture Knowledge Test : गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025-26 में शामिल छात्र-छात्राओं का जिला स्तरीय सम्मान समारोह शनिवार को गायत्री शक्तिपीठ सूरजपुर में संपन्न हुआ। परीक्षा में जिले भर से 5400 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
Indian Culture Knowledge Test : प्रावीण्य सूची के आधार पर कक्षा 5वीं से 12वीं तक के प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर शील्ड, पुरस्कार राशि एवं साहित्य देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केपी शर्मा, संचालक ग्लोबल पब्लिक स्कूल सूरजपुर उपस्थित रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।मुख्य अतिथि केपी शर्मा ने अपने संबोधन में गुरुदेव आचार्य श्रीराम शर्मा के जीवन दर्शन, उनके द्वारा बताए गए जीवन मूल्यों एवं गायत्री परिवार की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
Indian Culture Knowledge Test : जिला समन्वयक शिव शंकर कुशवाहा ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक कक्षा के अनुसार नाममात्र शुल्क लेकर पंजीयन कराया जाता है और प्रतिभागियों को ज्ञानवर्धक पुस्तकें प्रदान की जाती हैं। उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जिला स्तर के साथ ही राज्य स्तर पर भी पुरस्कृत किया जाता है।जिले से कक्षा 8वीं में अध्ययनरत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय केरता, प्रतापपुर की छात्रा कुमारी पूजा, पिता राम नरेश का चयन राज्य स्तरीय सम्मान के लिए हुआ है, जिन्हें 25 अप्रैल को गायत्री शक्तिपीठ समता कॉलोनी रायपुर में सम्मानित किया जाएगा।
Indian Culture Knowledge Test : कार्यक्रम को सफल बनाने में चन्द्रशेखर साहू, विष्णु प्रजापति, गोपाल सिंह एवं हरिहर वर्मा अवधेश गोयल, पवन कुमार गर्ग, लोचन प्रसाद गुप्ता एवं जवाहर राजवाड़े ने प्रमुख रूप से सहयोग प्रदान किया।आभार प्रदर्शन सुशील कुमार निगम द्वारा किया गया।










