Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/बिलासपुर/Cyber Fraud : डिजिटल अरेस्ट कर महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, राजस्थान से दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर

Cyber Fraud : डिजिटल अरेस्ट कर महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, राजस्थान से दो आरोपी गिरफ्तार

Avatar photo
By fourthline.in
May 9, 2026 2 Min Read
0

Cyber Fraud : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खुद को पुलिस, ईडी, आरबीआई और सुप्रीम कोर्ट का अधिकारी बताने वाले साइबर ठगों ने एक महिला को ऐसा डराया कि उसने 1 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। मामले में रेंज साइबर थाना बिलासपुर की टीम ने राजस्थान से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Cyber Fraud:  पुलिस के अनुसार पीड़िता को व्हाट्सएप कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को “संजय PSI” बताते हुए कहा कि महिला का नाम एक आतंकवादी संगठन से जुड़े मामले में सामने आया है और उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है। इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए महिला को घंटों तक तथाकथित “डिजिटल अरेस्ट” में रखा गया।

Cyber Fraud: आरोपियों ने महिला को फर्जी सरकारी दस्तावेज, ईडी जांच पत्र, सुप्रीम कोर्ट के आदेश और आरबीआई नोटिस भेजकर मानसिक दबाव बनाया। इतना ही नहीं, परिवार से बात करने पर बेटे और रिश्तेदारों को भी केस में फंसाने की धमकी दी गई। लगातार डर और तनाव के कारण महिला आरोपियों के झांसे में आ गई।

Cyber Fraud : ठगों ने महिला से अलग-अलग तारीखों में कुल 1 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद भी आरोपी “केस खत्म कराने” के नाम पर 50 लाख रुपये और मांग रहे थे। जब महिला ने पूरी बात अपने बेटे को बताई, तब जाकर साइबर ठगी का खुलासा हुआ और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

Cyber Fraud :  मामले की जांच के दौरान साइबर पुलिस ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की तकनीकी जांच की। जांच में सामने आया कि रकम कई लेयर वाले खातों में घुमाई गई थी। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने राजस्थान के चुरू जिले से रूपेन्द्र सिंह (21) और विशाल सिंह (20) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते उपलब्ध कराने और रकम निकालकर आगे पहुंचाने की बात कबूल की है।

Cyber Fraud:  पुलिस ने आरोपियों के पास से बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। फिलहाल पूरे साइबर फ्रॉड नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य खातों की जांच जारी है।

Tags:

#CyberFraud #DigitalArrest #OnlineScam #CyberCrime #FraudCase #CyberPolice #Rajasthan #CrimeNews #DigitalFraud #ScamAlert
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

RTE admission : आरटीई में गरीब बच्चों को प्रवेश नहीं,  हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, सरकार से मांगा हलफनामा

Next

CG Crime : 1.5 करोड़ की एलपीजी गैस उड़ाई , फूड ऑफिसर समेत 3 गिरफ्तार, 80 लाख में हुई थी डील

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Seva Sankalp Abhiyan : भाजपा के सेवा संकल्प में दिखी जनभागीदारी, रेणुका नदी के तट पर चला स्वच्छता अभियान, रोपे पौधे
  • CG Weather update : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात से भी रहें सावधान
  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme