CG News: दुर्ग। सुशासन तिहार के दौरान भाजपा नेता के साथ बदसलूकी के मामले में जनपद पंचायत दुर्ग के सीईओ रूपेश कुमार पाण्डेय को निलंबित कर दिया गया है।

CG News: दुर्ग संभागायुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार ग्राम थनौद में आयोजित शिविर के दौरान उनके व्यवहार से संबंधित वीडियो क्लिप के अवलोकन में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। कलेक्टर दुर्ग ने भी 30 मई को भेजे गए पत्र में निलंबन की कार्रवाई प्रस्तावित की थी। कारण बताओ नोटिस के जवाब को भी असंतोषजनक माना गया।

CG News: उनके स्थान पर प्रभारी सहायक परियोजना अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग महेन्द्र कुमार जांगड़े को अपने वर्तमान दायित्वों के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत दुर्ग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दुर्ग संभागायुक्त द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। ये घटना विधायक ललित चंद्राकर की मौजूदगी में हुई थी। उन्होंने भी जनपद सीईओ की शिकायत की थी।

देखें आदेश –

Previous articleCG Crime : अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, पति- देवर से मिलकर शव के टुकड़े कर खेत में फेंका, तीनों गिरफ्तार
Next articleCG Weather update :  मानसून में देरी बढ़ाएगी मुसीबत; जून की शुरुआत में तपेगा उत्तर – मध्य छत्तीसगढ़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here