Human insensitivity: बिलासपुर। स्थानीय धवारी बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़े एक युवक की मौत हो गई। युवक को नशे में समझकर किसी ने ध्यान नहीं दिया। किसी की सहायता मिल गई होती तो, उसकी जान बच सकती थी।
Human insensitivity: बुधवारी बाजार स्थित जगत मेडिकल के सामने गजेंद्र शर्मा नामक युवक कल दोपहर करीब 2:30 से 3 बजे के बीच सड़क किनारे गिर गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक काफी देर तक वहीं पड़ा रहा, लेकिन लोगों ने उसे नशे की हालत में समझकर ध्यान नहीं दिया। कुछ लोगों को उसकी स्थिति संदिग्ध लगी, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
Human insensitivity: मृतक की पहचान गजेंद्र शर्मा के रूप में हुई है, जो बुधवारी बाजार क्षेत्र का निवासी था तथा वहीं एक दुकान संचालित करता था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक की अचानक मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Human insensitivity: इस घटना ने एक बार फिर मानवीय संवेदना पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अक्सर सड़क किनारे अचेत पड़े लोगों को नशे में समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है, जबकि कई मामलों में वे गंभीर बीमारी, हार्ट अटैक या अन्य चिकित्सीय आपात स्थिति के शिकार होते हैं। ऐसी स्थिति में तत्काल पुलिस या एम्बुलेंस को सूचना देना किसी की जान बचा सकता है।










