CG News : अम्बिकापुर। बाल संप्रेक्षण गृहों की सुरक्षा पर फिर सवालों के घेरे में आ गई। यहां के बाल संप्रेक्षण गृह से मंगलवार को दरवाजा तोड़कर 13 अपचारी बालक फरार हो गए। । इन अपचारी बालकों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि अभी इंनमें से कोई पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
CG News : यह पहली बार नहीं है जब अम्बिकापुर के बाल संप्रेक्षण गृह से बालक फरार हुए हों। इससे पहले फरवरी और जून महीने में भी के खिड़की तोड़कर अपचारी बालक फरार हो गए थे। बाल संप्रेक्षण गृहों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले से ही चिंता बनी हुई है। हाल ही में बिलासपुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में प्रहरी की हत्या कर चार बाल अपचारियों के भागने की घटना के बाद सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की जा रही थी। सरकार को सोचना होगा कि बाल संप्रेक्षण गृहों के ऐसे अपराधों पर लगाम कैसे लगाई जाए।
CG News : राज्य भर में बाल संप्रेक्षण गृहों की सुरक्षा अमूमन एक जैसी ही है। एक प्रहरी पहले पर होता है। इस दौर में जब अपराध करने वाले तरह-तरह के तरीके आजमाने लगे हैं इन बाल अपचारियों के मामले में सुरक्षा को हलकू में नहीं लिया जाना चाहिए। बड़े और गंभीर अपराधों में नाबालिगों के शामिल होने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में इन बाल अपचारियों की आपराधिक प्रवृत्ति को सिर्फ उसकी उम्र की लिहाज नहीं देखा जाना चाहिए। सुरक्षा व्यवस्था बाल संप्रेक्षण गृह में रखे जाने वाले इन अपचारियों के आपराधिक रिकार्ड को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए।









