Shuddh Yoga Center Foundation Day : बिलासपुर ( fourthline ) शुद्ध योग केंद्र का स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल टाह ने कहा कि आज के दौर में स्वस्थ रहने के लिए योग बहुत जरूरी है। योग ही ऐसा है जो आंतरिक शक्तियों को भी बढाता है। नियमित योग करने वाले को कोई बीमारी नहीं होती। उन्होंने संचालिका डा. मोनिका पाठक की तारीफ करते हुए कहा की वे एक बेहद प्रेरणादायी व्यक्तित्व है।
विशिष्ट अतिथि तर्निश गौतम ने कहा कि योग का अर्थ जोड़ना अर्थात योग सदैव कुछ ना कुछ जोड़ता है। सक्रिय रहने के लिए योग से बेहतर और कुछ नहीं। विशिष्ट तिथि नई दुनिया के संपादक डॉ सुनील गुप्ता ने कहा मोनिका जी ने दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया है। आज केंद्र के बच्चे जिस तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं, एक दिन वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चमकेंगे। विभिन्न दिक्कतों से गुजरते हुए डॉ. मोनिका ने इस योग केंद्र को एक मिसाल बनाया है।
अनुशासन और योग दोनों जरूरी
कार्यक्रम के आरंभ में आर्या विश्वकर्मा ने कठिन योग मुद्राओं का प्रदर्शन किया, जिसकी बेहद सराहना हुई। उल्लेखनीय है कि आर्या हाल ही राष्ट्रीय स्पर्धा में पुरस्कृत हुई है। केंद्र के विराज लामिया, सार्थक अग्रवाल, गौरी शिवी शौर्य, अदिति आर्य, भाग्यश्री, ज्ञान, आयुष्मान, आर्यन, नव्या, अमृता, आरव, दिव्यांश और रीत को टैलेंट अवार्ड दिया गया।

मदन पाठक मंजूलता पाठक और पहली बार सभी बच्चों को योग प्रेरणा अवार्ड दिया गया. जिसमें सीमा दुआ, वैशाली सोनी, परमजीत सिंह, श्री सोनी श्रीमती अंजना खरे, श्रीमती भावना, अंकिता अग्रवाल, साक्षी बजाज, और कृष्णानंद राव शामिल हैं । इस मौके पर योग केंद्र में आने वाले लोगों ने अपने अनुभव साझा किए। डुग्गू अग्रवाल की माता अंकितजी ने बताया की डुग्गू को सांस सहित दो-तीन प्रकार की तकलीफें थीं ,जो यहां नियमित योग करने से बिल्कुल ठीक हुईं वह राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर रहा है। वरिष्ठ पत्रकार अतुल कांत खरे ने बताया की पैर में इंफेक्शन हो जाने के कारण एक पैर लॉक हो गया था, जो यहां योग केंद्र में आने के बाद पूरी तरह ठीक हो गया।। केंद्र के अन्य इंस्ट्रक्टर भूपेंद्र कर्ष, श्वेता सुमन, राखी मानिकपुरी और मुनमुन केसरी को भी सम्मानित किया गया।

योग रखता है निरोग
योग विशेषज्ञ राकेश तिवारी ने कहा की निरोग रहने के लिए योग जरूरी है। उन्होंने डॉ. मोनिका की सराहना करते हुए कहा कि वह कभी क्रिकेट और फुटबॉल खेलने के लिए आई थीं ।आज योग की मिसाल बन गई हैं । ऋषि केसरी ने भी शुद्ध योग केंद्र की सराहना करते हुए कहा कि यहां के बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकेंगे। योग गुरु डॉ. के के श्रीवास्तव ने कहा 10 वर्षों में मोनिका जी ने सैकड़ो लोगों को योग के जरिए स्वस्थ किया है, यह बहुत प्रेरणादायक है।

नन्हे योगियो ने किया मंत्र मुग्ध प्रदर्शन
शुद्ध योग केंद्र के स्थापना दिवस पर नन्हे योगियो ने मंत्र मुगध प्रदर्शन कर लोगों को चकित कर दिया। अत्यंत कठिन मुद्राएं बिल्कुल सरलता से कर दिखाई। योग केवल स्वस्थ रहने का माध्यम नहीं बल्कि जिंदगी में अनुशासन आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा को विकसित करने का स्रोत भी है। इस अवसर पर नन्हे योगियो के पालक एवं वरिष्ठ योग अभ्यर्थियों का सम्मान किया गया और उन्हें पदक प्रदान किए गए। आरती गोयल, जयंत गोयल और कुमारी काजल को भी पुरस्कृत किया गया।

