Chhattisgarh SAS Transfers : रायपुर ।छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी आदेश में प्रशासनिक आधार पर अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। आदेश में अपर कलेक्टर समेत विभिन्न प्रशासनिक पदों पर पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को उनके नाम के सामने दर्शाए गए नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। तबादला सूची में रायपुर, गरियाबंद, बालोद, सारंगढ़-बिलाईगढ़, जशपुर, कोरबा, कोरिया, दुर्ग, बेमेतरा, कांकेर, नारायणपुर, सरगुजा समेत कई जिलों में पदस्थापना बदलाव किया गया है।
देखें आदेश –








